भोपाल। बाथरूम में नहा रही महिला का खिड़की से बनाया वीडियो, पुलिस ने पड़ोसी को किया गिरफ्तार

भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कल सुबह अपने बाथरूम में नहा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक बाथरूम की खिड़की से महिला का वीडियो बनाने लगा। महिला ने उसे देख कर शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसआई प्रियंका राय ने बताया कि इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला गृहणी है। वह अपने कल सुबह करीब छह बजे बाथरूम में नहा रही थी। तभी उसे अहसास हुआ कि कोई बाथरूम की खिड़की से उसका वीडियो बना रहा है। इस पर महिला ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया तो आरोपी वहां से भागने लगा। महिला का शोर सुनकर उसकी सास बहार निकली तो आरोपी उन्हें भागता हुआ दिखाई दिया। घटना के बाद महिला ने थाना पहुंच कर केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक बाथम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। लेकिन आरोपी ने मोबाइल से वीडियो पहले की डीलिट कर दिया था। अब पुलिस मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *