सीधी- आरोपी प्रवेश शुक्ला को पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने दबिश देकर – रात्रि 2 बजे किया गिरफ्तार-देखे VIDEO

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक युवक पर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है। मानवता को शर्मसार करने वाला या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही बवाल मच चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने दोषी पर एनएसए लगाने तक के निर्देश दे दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवेश शुक्ला विक्षिप्त बताया जा रहा है इतना ही नहीं खबर यह भी है कि कुछ दिनों पहले या व्यक्ति आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। आरोपी को स्थानीय विधायक का करीबी बताया जा रहा है, जबकि विधायक ने इस बात को पुरी तरह से खारिज किया है।

जब इस मामले की जानकारी स्थानीय विधायक को लगी तो उन्होंने इसे पूर्ण रूप से गलत बताया है। इस मामले की जानकारी जैसे ही प्रदेश के सीएम सीएम शिवराज सिंह चौहान को लगी तो उन्होंने सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद सीधी में आदिवासी पर पेशाब करने वाले नेता प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी सीधी अंजू लता पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश शुक्ला से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दें आरोपी व्यक्ति बीजेपी से जुड़ा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *