इंदौर। सियागंज में कीटनाशक दुकान में लगी भीषण आग-देखे VIDEO

इंदौर के सियागंज में बुधवार रात एक कीटनाशक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। यहां दमकलकर्मियों ने शुरुआत में आग बुझाने का काम किया। लेकिन कीटनाशक ओर केमिकल के चलते आग ने नजदीक की दुकानों को भी चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार रात करीब ढाई बजे के लगभग कंट्रोल रूम से आग की सूचना मिली थी। सिया गंज में गौतमपुरा वाला की कीटनाशक दवाई ओर केमिकल की दुकान में पीछे की तरफ लपटें उठ रही थी। सूचना मिलते ही फाय ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन केमिकल में ब्लास्ट होने के चलते आग ओर भीषण होती गई। जिस पर काफी हद तक काबू कर लिया गया है।

किराना दुकान सहित तीन अन्य दुकानों को नुकसान
गौतमपुरा वाला के पास ईश्वर दास की किराना दुकान का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। वहीं दो अन्य दुकानों को भी नुकसान हुआ है। आग को बुझाने के लिये अब तक करीब 5 लाख लीटर से ज्यादा पानी डाल दिया गया है। 25 कर्मचारी लगातार आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां भीषण आग के चलते दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

फायर ब्रिगेड के अफसरों के मुताबिक आग की सूचना के बाद आसपास के व्यापारियों ने अपनी दुकानें खाली कर दी है। फिलहाल आग अब काबू में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *