
कोयंबटूर के डीआईजी सी विजयकुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विजयकुमार कोयंबटूर कार्गो DIG के पद पर कार्यरत थे, उन्होंने बंता रोड इलाके में अपने कैंप कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों ने शुक्रवार सुबह बताया कि डीआईजी सी विजयकुमार ने कोयंबटूर में अपने आवास पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उनके इस आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। तमिलनाडु के रहने वाले विजयकुमार ने कुड्डालोर, नागापट्टिनम, कांचीपुरम और तिरुवरुर जिलों में जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में काम किया है।
शुक्रवार सुबह अपने कैंप कार्यालय में खुद को मारी गोली
सूत्रों के मुताबिक, विजयकुमार सुबह टहलने निकले और करीब 6.45 बजे अपने कैंप ऑफिस आए। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) से अपनी पिस्तौल सौंपने को कहा और वह उसे लेकर कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने सुबह करीब 6.50 बजे खुद को गोली मार ली। कैंप कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया जो मौके पर पहुंचे।