
योगी के नाम से मशहूर था गंगोत्री में पहाड़ गिरने से मौत! शिप्रा का योगेन्द्र सिंह सोलंकी जिसकी मात्र २३साल उम्र थी पिछले कोरोना में उसकी शादी हुई थी माँ बाप का इकलोता चिराग़ था योगी देवास के इंडेक्स कॉलेज में पड़ा और इंडेक्स में ही नौकरी कर ली थी कुछ समय पहले शिप्रा में लेंब डाल ली थी योगी के नाम से मशहूर था यह बालक जिसने लोगो के दिलो पर राज किया बड़ो का सम्मान मिलनसार कुल मिलाकर शब्द नही है योगी के गंगोत्री में पहाड़ धँसने से मौत की खबर से पूरा शिप्रा स्तब्ध रह गया सावेर के विधायक तुलसी सिलावट मुख्यमंत्री से परिवार के खोये एकलोतै बेटे की पत्नी को सरकारी नौकरी दिला पायेंगे
उत्तरकाशी में भारी बारिश और लैंड स्लाइडिंग के चलते इंदौर के पास शिप्रा-देवास के दो टूरिस्ट की मौत हो गई। 14 साल के बच्चे समेत पांच अन्य घायल हैं। यह सभी इंदौर और दे,वास जिले के बीच रहने वाले थे। यह हादसा बीती रात हुआ। मरने वालों में शिप्रा के चारधाम यात्री योगेन्द्र सोलंकी और अंंशुल मंडलोई शिप्रा-देवास शामिल हैं। गंगोत्री से भटवाड़ी जाते समय MP से रवाना हुई एक टवेरा और एक टैम्पो ट्रेवलर पर चट्टानें गिर गईं। कार में सवार इंदौर के दोनों यात्री योगेंद्र और अंशुल की मौके पर मौत हो गई। जबकि टैम्पो ट्रेवलर पर गिरी चट्टान के कारण इनमें बैठे दो अन्य लोगों की भी मौत हुई जो कि भोपाल और हरियाणा के रहने वाले थे। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी इस मामले में उत्तर काशी प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं।
गंगोत्री हादसे में मध्य प्रदेश की पुष्पा चौहान (65) पत्नी मोहनलाल, निवासी साकेत भोपाल, अंशुल मंडलोई (23) निवासी देवास, योगेन्द्र सोलंकी (23) निवासी देवास की मौत हो गई। वहीं शोभा पत्नी (49) बंशीलाल निवासी इंदौर, सानिध्य बाथलिया (14) पुत्र दिपेश बाथलिया, निवासी इंदौर, अभिषेक सोलंकी (25) निवासी देवास, उमंग सोलंकी (24) निवासी देवास गंभीर रूप से घायल हो गए। माही चौहान (9) पुत्र महेन्द्र चौहान, निवासी साकेत भोपाल, अमृता पुत्री (13) महेन्द्र चौहान, निवासी भोपाल, संतोष निवासी भोपाल, मनोज साहू (33), निवासी भोपाल, भूपेन राठोर (34) निवासी भोपाल, अंशुल (24) निवासी देवास भी हादसे में घायल हो गए हैं।