‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय के मुश्किल वक्त में सलमान खान ने दिया था साथ, भरे थे अस्पताल के बिल


राहुल रॉय ने कहा कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक इसलिए भी हुआ क्योंकि उन्हें शुगर था और इतनी ऊंचाई पर उन्हें शूटिंगं नहीं करनी चााहिए थी। राहुल ने बताया कि एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने उन्हें मदद की पेशकश की थी। बाद में अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान सलमान खान ने किया था।

‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय 2020 में लद्दाख में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। उन्हें एयरलिफ्ट करना पड़ा और मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जब राहुल राहुल रॉय की तबीयत खराब रही उनकी बहन प्रियंका रॉय और जीजा रोमीर सेन ने उनकी देखबाल की थी। राहुल और प्रियंका ने कहा कि अगर फिल्म के निर्देशक नितिन गुप्ता सावधान रहते और एक्टर के हेल्थ को अनदेखा नहीं करते तो ब्रेन स्ट्रोक से बचा जा सकता था। प्रियंका ने कहा कि सलमान ने बिना कोई शोर मचाए अस्पताल का बिल देकर उनकी बहुत मदद की।

फोन पर बात नहीं कर पा रहे थे राहुल

प्रियंका बताती है कि वह हर दिन अपने भाई से बात करती थीं लेकिन जब वह लद्दाख में थे तो उन्होंने उनसे कहा कि वह बात नहीं कर सकते। तब उन्हें अंदेशा हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू में प्रिंयका कहती हैं, “उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया लेकिन उस दिन मुझसे कहा आज बात नहीं हो पाएगी। मैंने कहा, ‘तुम बात ही नहीं कर पा रहे हो, क्या दिक्कत है?’ शब्द ठीक से नहीं निकल रहे थे और वह हकला रहे थे। तब उन्होंने कहा, ‘बहुत ठंड है।’ मैंने सोचा कि एक रात के लिए छोड़ दूं और अगली सुबह मैंने फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।”

निर्देशक की लापरवाही

कुछ घंटों बाद प्रियंका अपने भाई से किसी तरह वीडियो कॉल पर संपर्क करने में सफल रहीं। उन्हें अहसास हो गया था कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक नितिन को फोन किया और राहुल की देखभाल करने के लिए रिक्वेस्ट किया। प्रियंका ने दावा किया कि नितिन ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मुझसे कहा, ‘वह ठीक हैं, चिंता मत करो। मैं एक डॉक्टर हूं। आपको मुझे सिखाने की जरूरत नहीं है।’ राहुल को कारगिल में एक डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उन्हें बताया गया कि ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।

सलमान ने की मदद

पहले राहुल को नानावती अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें वॉकहार्ड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। राहुल के इलाज के लिए प्रियंका और उनके पति को पैसों की व्यवस्था करने में दिक्कत आ रही थी। इस दौरान निर्देशक ने उनकी कोई मदद नहीं की। राहुल रॉय ने कहा कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक इसलिए भी हुआ क्योंकि उन्हें शुगर था और इतनी ऊंचाई पर उन्हें शूटिंगं नहीं करनी चााहिए थी। राहुल ने बताया कि एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने उन्हें मदद की पेशकश की थी। बाद में अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान सलमान खान ने किया था।

सलमान का जताया आभार

राहुल ने कहा, ‘सलमान ने फरवरी में अस्पताल के बाकी बिल का भुगतान कर दिया था। उन्होंने फोन किया और पूछा कि क्या वह कोई मदद कर सकते हैं और उन्होंने मदद की। मैं उनका बहुत आभारी हूं।’ उनकी बहन ने कहा कि ‘यह उन्होंने चुपचाप किया और कोई खबर नहीं बनाई।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *