इंदौर। निजी स्कूल में प्रैक्टिकल लैब में एसिड से झुलसी छात्राएं, एसिड अटैक की अफवाह से मचा हड़कंप

इंदौर के एक निजी स्कूल में शनिवार दोपहर 12वीं क्लास की दो स्टूडेंट्स एसिड से झुलस गई। एक छात्रा को गले और चेहरे पर चोट आई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरी छात्रा को गले पर जख्म हैं। स्कूल प्रबंधन ने एसिड अटैक की बात से इनकार किया है। प्रिंसिपल का कहना है कि गलती से एसिड छलक गया और हादसा हो गया। एसिड अटैक की सूचना पर पुलिस की टीम भी स्कूल पहुंची और प्रिंसिपल से बात की।

दरअसल, मामला गुमास्ता नगर स्थित वैष्णव स्कूल का है। यहां शनिवार को 12वीं की छात्रा पर एसिड अटैक की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम स्कूल पहुंची। जहां प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया कि छात्रा लैब में प्रैक्टिकल कर रही थी, इस दौरान हादसा हो गया। उसी के हाथ से एसिड छलका है। उसे गले और चेहरे पर एसिड के कारण चोट लगी है। पास खड़ी एक अन्य छात्रा को भी गले में जख्म हुआ है। दोनों को स्कूल में ही तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में जिसे ज्यादा लगी थी, उस छात्रा की मदर के आने के बाद अस्पताल लेकर गए थे।

बता दें अस्पताल में इलाज के बाद छात्रा मां के साथ घर चली गई। परिजनों से पुलिस ने भी बातचीत की साथ ही स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से भी मामले की जानकारी ली, हालांकि मीडिया के सामने पुलिसकर्मी कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

लैब में टीचर और लैब असिस्टेंट रहते हैं मौजूद

श्री वैष्णव कन्या स्कूल की प्रिंसिपल ममता शुक्ला ने बताया कि प्रैक्टिकल के दौरान बच्ची के हाथ में जो एसिड था वो छलक गया, कोई एसिड अटैक नहीं हुआ है। टीचर-लैब असिस्टेंट वहां पर थी। बच्ची को गले और चेहरे पर थोड़ा सा लगा है। तुरंत उसका ट्रिटमैंट कर दिया था। बाद में बच्ची की मदर को बुलाकर उसे हॉस्पिटल लेकर गए थे।

प्रैक्टिकल लैब में टीचर वहीं पर खड़े रहते हैं। लैब असिस्टेंट, टीचर सब वहीं रहते हैं। चार-चार बच्चों का ग्रुप बनाते हैं। सभी 12वीं के बच्चे थे। बच्चों को बार-बार समझाइश भी दी जाती है। 12वीं के बच्चे खुद भी समझदार होते हैं। लैब में एसिड रखने की जगह फिक्स है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। ये दुर्भाग्य से हुआ। एक दूसरी बच्ची को मामूली चोट लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *