
नारसी मोन्जी विश्वविद्यालय की विधिक सहायता समिति “समत्व” ने आज हतोद तहसील, इंदौर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नि:शुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया। आयोजन में माननीय रश्मी मंडलोई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, राजस्व निरीक्षक श्री यादवेंद्र यादव जी, प्राचार्य श्री सत्यनारायण मंडलोई जी, पत्रकार अरुण जैन जी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता श्री ईश्वरचंद्र सोलंकी जी, श्री सज्जन सिंह खैर जी, विश्वविद्यालय के लॉ संकाय के एसोसिएट डीन श्री आशुतोष हजेला जी, प्रोफेसर अमनदीप सिंह, प्रोफेसर सुनिशठा मोघे जी, हतोद के पार्षद गण, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रा एवं अन्य हतोद वासी बड़ी मात्रा में उपस्थित रहे।
इस दौरान विभिन्न कानूनी मुद्दों पर जन-जागरुकता फैलाने के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई ।
शासकीय विद्यालय हतोद के प्राचार्य ने बच्चों को कानूनी पढाई के लिये प्रेरित किया एवं डीन आशुतोष हजेला एवं प्रो अमनदीप जी ने बच्चों को कानूनी शिक्षा की तमाम बारीकियं बताई।
लॉ के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, घर घर जाकर सर्वे किया एवं जन जागरुकता फैलाई। इसके अलावा सहायता डेस्क पर प्रो सुनीस्ठा मोघे एवं अन्य पैनल अधिवक्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर नि:सुल्क परामर्श दिया।
इस अवसर पर हतोद तहसील के विभिन्न गांवों के लोगों ने एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस शिविर में हातोद परिषद् वासी, शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं, वार्ड पार्षद और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे। भाषण और कविताओं के माध्यम से समाज में प्रचलित कई समस्याओं पे साक्षरता दी गई और सरकारी हेल्पलाइन नंबर के बारे मे बताया गया।
विधिक सहायता बूथ पे पार्षद वासी कई प्रकार की समस्याएं लेकर आए जिसमे से कुछ घरेलू हिंसा, सरकारी दस्तावेजों से जुड़ी समस्याएं और पेंशन एवम मेंटेनेंस से जुड़ी थी।