
नगर निगम के कचरा वाहन चालक की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। चालक ने यूट्यूबर को वीडियो बनाने के लिए गाड़ी सौंप दी। यूट्यूबर ने वीडियो बनाने के लिए वाहन का इस्तेमाल किया।
सोशल मीडिया पर इन दिनों रील्स बनाने और शेयर करने का क्रेज हर किसी को है। रील्स बनाने के लिए एक युवक-युवती ने नगर निगम के कचरा वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएच 5660 का ही इस्तेमाल कर लिया। युवक-युवती एक संवाद के बाद कचरा गाडी में बैठे और चले गए। जिस समय यह वीडियो शूट किया तब निगम का वाहन चालक कहीं नजर नहीं आया। न ही कोई अन्य स्टाफ मौजूद था। वीडियो बनाने के लिए दोनों ने नगर निगम से कोई अनुमति भी नहीं ली। ऐसे में यदि कोई हादसा होता तो कौन जिम्मेदार होता।
मध्य प्रदेश के इस दिग्गज कांग्रेस नेता के सामने ‘धर्म संकट’, आखिर क्या लेंगे निर्णय…
जोन 7 का है कचरा वाहन
वीडियो बनाने के लिए जिस कचरा वाहन का इस्तेमाल हुआ वह जोन क्रमांक 7 का है । हालांकि ड्यूटी पर कौन पदस्थ था, किसने वाहन शूट के लिए दे दिया इसकी जानकारी निगम के पास नहीं है। यह वीडियो वीर शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो वायरल होने के बाद निगम असफर भी हरकत में आए हैं।
लापरवाह को तलाश रहे हैं, कार्रवाई होगी
वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इसमें युवक-युवती नगर निगम के वाहन का दुरुपयोग करते नजर आ रहे हैं। संबंधित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिसकी भी लापरवाही होगी कार्रवाई की जाएगी।