सलमान खान के शो में नज़र आएंगी राधे माँ?

 

 

 

 

बिग बॉस 14′ में कौन-कौन से सिलेब्रेटीज नजर आएंगे, इस पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है और लोगों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। बिग बॉस के घर में जाने के लिए अभी तक कई सेलेब्स का नाम सामने आया है, जिनमें से कुछ के नाम कन्फर्म होने की खबर है।

इसी बीच एक खबर है कि ‘बिग बॉस 14’ यानी ‘बिग बॉस 2020’ में राधे मां भी नज़र आ सकती हैं। ‘टेली चक्कर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, राधे मां को 14वें सीजन के लिए साइन कर लिया गया है। मेकर्स ने पिछले सीजन में भी राधे मां को इसके लिए अप्रोच किया था, पर किन्हीं वजहों से उस वक्त बात नहीं बन पाई थी। पर खबरों की मानें तो इस बार राधे मां सलमान खान के शो में नज़र आएंगी। हालांकि अभी इसकी राधे मां या उनकी टीम की तरफ से या फिर चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि राधे मां का असली नाम सुखविंदर कौर हैं और वह खुद को देवी का अवतार बताती हैं
गुरदासपुर जिले में जन्मीं राधे मां कम उम्र से ही भक्ति की राह पर निकल पड़ीं थीं। अपने अजीबो-गरीब पहनावे, बोल-चाल, और परेशानियां सुलझाने वालीं राधे मां कई कारणों से कॉन्ट्रोवर्सी में रही हैं। विवादित बयान और लोगों को आई लव यू फ्रॉम बॉटम ऑफ माय हार्ट बोलकर सुखविंदर ने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

डॉली बिंद्रा ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

बिग बॉस 4 में नजर आ चुकीं डॉली बिंद्रा राधे मां की भक्त रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि साल 2015 में राधे मां और उनके भक्तों ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी के घर ले जाकर यौन उत्पीड़न किया था। डॉली ने इस मामने की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई थी और उनसे नाता तोड़ दिया था।

राधे में के अलावा इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसिन, निया शर्मा और नैना सिंह भी नजर आने वाली हैं। इनके अलावा अनु मलिक और आमिर अली का नाम भी शो कन्फर्म करने के लिए सामने आ रहा है। शो के सेट का मरम्मत का काम चालू है जिसके पूरा होने पर 4 अक्टूबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *