दिलीप कुमार के दूसरे भाई अहसान खान का भी कोरोना से इंतकाल

 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के घर एक बार फिर से शोक का माहौल है। उनके दूसरे छोटे भाई एहसान खान का इंतकाल हो गया है। वह 92 साल के थे। एहसान खान का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। एहसान खान हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर से भी ग्रस्त थे। उन्होंने बुधवार रात करीब 11 बजे आखिरी सांस ली।

लीलावती अस्पताल ने देर रात एक बयान जारी करते हुए एहसान खान के इंतकाल के बारे में बताया। अस्पताल के अनुसार, ‘वह लगभग आधे घंटे पहले निधन हो गया। वह कोविड 19 से संक्रमित थे। उन्हें हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर रोग था।’
एहसान खान से पहले 21 अगस्त को दिलीप कुमार एक और छोटे भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह कोविड 19 से संक्रमित थे। असलम खान भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। असलम खान, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी।  उनका कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव निकला था।
आपको बता दें कि बीते दिनों दिलीप कुमार के दो भाइयों एहसान खान और असलम खान को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला। असलम खान के इंतकाल के बाद एहसान खान लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल के डॉक्टर के बताया था, एहसान खान की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है और वह ज्यादा हरकत भी नहीं कर रहे हैं। उनके शरीर में पहले से ही ऑक्सीजन की कमी है इसलिए कोरोना हो जाने के बाद उन्हें सांस लेने में और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *