आज का पञ्चाङ्ग

………… ✦••• जय श्री हरि •••✦ ……….
••••••✤••••┈••✦👣✦•┈•••••✤•••••
□□□□ || 卐 ॐ 卐 || □□□□
┊ ┊
┊ 🔔
🔔
🧾 आज का पंचांग 🧾
रविवार 20 अगस्त 2023

20 अगस्त 2023 दिन रविवार को शुद्ध श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है, इसे दूर्वा गणपति चतुर्थी भी कहते हैं। चन्द्र उदय रात्री 08:30 मिनट पर होगी। गणेश पूजन के उपरान्त चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलना चाहिए। आज पश्चिम दिशा मेँ शुक्र देवता का बालत्व निवृति हो जाएगी। रविवार का हस्त नक्षत्र अर्थात रवि+हस्त से सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग है। आप सभी सनातनियों को वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत की हार्दिक शुभकामनायें।।

भगवान सूर्य जी का मंत्र : ऊँ घृणि सूर्याय नम: ।।

🌠 रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन उगते हुए सूर्य को देव को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, लाल फूल और रोली डालकर अर्ध्य करें।
इस दिन आदित्य ह्रदय स्रोत्र का पाठ करें एवं यथा संभव मीठा भोजन करें। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, सूर्य देव को जल देने से पितृ कृपा भी मिलती है।
रविवार के दिन भैरव जी के दर्शन, आराधना से समस्त भय और संकट दूर होते है, साहस एवं बल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन जी के दर्शन अवश्य करें ।
रविवार के दिन भैरव जी के मन्त्र ” ॐ काल भैरवाय नमः “ या ” ॐ श्री भैरवाय नमः “ की एक माला जाप करने से समस्त संकट, भय दूर होते है, रोगो, अकाल मृत्यु से बचाव होता है, मनवांछित लाभ मिलता है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर वर्षा ऋतु
⛈️ मास – अधिक श्रावण मास
🌒 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – श्रावण मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि 12:22 AM तक उपरांत पंचमी
✏️ तिथि का स्वामी – चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान गणपति जी और पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता जी है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र हस्त 04:22 AM तक उपरांत चित्रा
🪐 नक्षत्र स्वामी – नक्षत्र स्वामी चंद्रमा तो राशि कन्या इसका स्वामी बुध है।
📢 योग – साध्य योग 09:58 PM तक, उसके बाद शुभ योग
⚡ प्रथम करण : वणिज – 11:23 ए एम तक
✨ द्वितीय करण : विष्टि – 12:21 ए एम, अगस्त 21 तक
🔥 गुलिक काल : रविवार का शुभ (गलिक काल) 03:37 पी एम से 05:16 पी एम
⚜️ दिशाशूल – रविवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से पान या घी खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -सायं – 4:30 से 6:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:39:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:31:00
🎆 ब्रह्म मुहूर्त : 04:25 ए एम से 05:09 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:47 ए एम से 05:53 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:58 ए एम से 12:50 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:35 पी एम से 03:27 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:56 पी एम से 07:18 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 06:56 पी एम से 08:02 पी एम
💧 अमृत काल : 09:43 पी एम से 11:29 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:03 ए एम, अगस्त 21 से 12:47 ए एम, अगस्त 21
⭐ सर्वार्थ सिद्धि योग : 05:53 ए एम से 04:22 ए एम, अगस्त 21
💧 अमृत सिद्धि योग : 05:53 ए एम से 04:22 ए एम, अगस्त 21
❄️ रवि योग : 05:53 ए एम से 04:22 ए एम, अगस्त 21
🚓 यात्रा शकुन-इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-विष्णु मंदिर में गुड़ चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – सर्वार्थसिद्धि योग/अमृतयोग/भद्रा/ विनायक चतुर्थी/ दुर्वागणपती व्रत/ नाग चतुर्थी उपवास/ ॠक हिरण्यकेशी श्रावणी/ प्रधानमंत्री स्व: श्री राजीव गांधी जयन्ती, बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणदीप हुडा जन्म दिवस, संत लोंगोवाल स्मृति दिवस, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, सोवियत संघ से स्वतंत्रता की बहाली का एस्टोनिया दिवस, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति जन्म दिवस, सद्भावना दिवस, भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस, विश्व मच्छर दिवस, विश्व जल सप्ताह (20 से 24 अगस्त)
✍🏼 विशेष – चतुर्थी तिथि को मूली एवं पञ्चमी तिथि को बिल्वफल त्याज्य बताया गया है। इस चतुर्थी तिथि में तिल का दान और भक्षण दोनों त्याज्य होता है। इसलिए चतुर्थी तिथि को मूली और तिल एवं पञ्चमी को बिल्वफल नहीं खाना न ही दान करना चाहिए। चतुर्थी तिथि एक खल और हानिप्रद तिथि मानी जाती है। इस चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा यह चतुर्थी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह चतुर्थी तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभफलदायिनी मानी गयी है।

⛺ Vastu Tips 🏚️

आचार्य श्री गोपी राम से जानिए कि घर में गमला रखने की सही दिशा क्या है। किस दिशा में गमला रखने से आपको लाभ मिलेगा। वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे ईशान कोण में मिट्टी के गमले रखने के फल के बारे में। हमने आपको बताया था कि ईशान कोण में, यानि उत्तर-पूर्व दिशा में। ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी के गमले लगाने से आपको जीवन में कभी अवरोध, यानि मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर फिलहाल कोई परेशानी आपके या परिवार के सदस्यों के जीवन में चल रही है तो वो भी जल्द ही दूर हो जाएगी।
साथ ही इस दिशा में मिट्टी के गमले अपने हाथों से लगाने पर या खुद से उनकी देखभाल करने पर आपके हाथ हष्ट- पुष्ट रहते हैं। इससे आपके हाथों की मजबूती बरकरार रहती है। साथ ही अगर आपके परिवार में कोई छोटा बेटा है तो उसके जीवन में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी और आयेगी भी तो वो उन परेशानियों को सामने से हटाते हुए आगे बढ़ते जाएंगे।

🔰 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️

शास्त्रों में बांस की लकड़ी को जलाना वर्जित है। किसी भी हवन अथवा पूजन विधि में बांस को नही जलाते हैं। भारतीय सनातन परंपराओं में बांस का जलाना निषिद्ध है। कहा जाता है की यदि बांस की लकड़ी को जलाया जाता है तो इससे वंश नष्ट हो जाता है और पितृ दोष लगता है।
बांस जलाने को अशुभ माना जाता है, कहा जाता है मुर्दे को जलाने के लिए बांस का प्रयोग किया जाता है, हिंदू धर्म में देसी घी का दीपक जलाया जाता है जो बहुत ही शुभ माना गया है, देसी घी का दीपक घर में अथवा मंदिर में जलाने से क्या लाभ होता है और बांस से निर्मित अगरबत्ती जलाने से होने वाली शुभ अशुभ बातों की चर्चा, ” कैसे आए घर में सुख समृद्धि ” नामक पुस्तक में की गई है

💊 आरोग्य संजीवनी 🩸

कल का शेष
लकवा मारने का कारण- लकवा मारने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और हर किसी का आपकी न्यूरल गतिविधियों के साथ संबंध है। जैसे कि कुछ लोग स्पाइना बिफिडा जैसे जन्मजात दोषों के साथ पैदा होते हैं जो लकवा का कारण बनता है। इसके अलावा कुछ दर्दनाक चोट या चिकित्सीय स्थिति मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों को नुकसान पहुंचाती है और इसमें भी आप लकवा का शिकार हो सकते हैं।
इसके अलावा स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की चोटें भी लकवा का कारण बन सकती हैं। कुछ ऑटोइम्यून बीमारियां, जिनमें मल्टीपल स्केलेरोसिस और गुइलेन-बैरे सिंड्रोम शामिल हैं। साथ ही मस्तिष्क की चोटें, जिनमें सेरेब्रल पाल्सी जैसी स्थितियां शामिल हैं, ये भी लकवा मारने का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा कुछ न्यूरोलॉजिकल रोग, जैसे एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस भी इस बीमारी का कारण बन सकती है। ऐसी स्थिति में आपको इन तमाम समस्याओं को समझते हुए विटामिन बी12 की कमी से बचना चाहिए।
समाप्त

📖 गुरु भक्ति योग 🕯️

स्नान- के नियम प्राय: देखा गया है कि स्नान, तो सारी दुनिया के लोग ही नहीं वरन् कुछ पशु-पक्षी भी स्नान किया करते हैं, पर जितना महत्त्व स्नान का भारत वर्ष में है उतना शायद विश्व के अन्य किसी भी देश में नहीं होगा।
भारत वर्ष के बुजुर्ग लोगों से आपने कुंभ स्नान, कार्तिक स्नान, माघी स्नान, मौनी स्नान, संक्राति स्नान आदि के बारे में सुना ही होगा।
धार्मिक इन स्नानों का अपना अलग-अलग विशेष महत्त्व हमारे आध्यात्मिक ग्रन्थों में प्रतिपादित किया गया है।
आयुर्वेद में प्रात स्नान को भगवान की पूजा बताया है। बहुत से ग्रन्थों में स्नान के बारे में बहुत ही अच्छी-अच्छी और लाभदायक बातों की जानकारी है।

👉🏽 योगरत्नाकर नामक ग्रन्थ में तो स्नान के दस गुण बताते हुए वर्णन किया गया है-
प्रातः स्नानमलं च पापहरणं दुःस्वप्न विध्वंसनं।
शौचस्याऽऽयतनं मलापहरणं संवर्धनं तेजसाम्।।
रूपद्योतकरं शरीर सुखदं कामाग्नि सन्दीपनं। –
स्त्रीणां मन्मवगाहनं श्रम हरं स्नानैते दशते, गुणा:!!
अर्थात् सूर्योदय के पूर्व प्रातःकाल का स्नान मल, पाप दुर्भाग्य और खराब सपनों का नाश करता है।
प्राथकाल में शौचालय भी पवित्रता का स्थान है और मल को हरने वाला है। तेज को बढ़ाता है। शरीर को सुंदर स्वास्थ्य और मन को सुख देता है।
काम शक्ति और जठराग्नि को बढ़ाता है। स्त्रियों में काम की वृद्धि करता है और थकावट मिटाता है। इस प्रकार स्नान के दस गुण हैं।
स्नान कभी भी शीघ्रता से तथा हड़बड़ाहट (उकताहट) में कदापि नहीं करना चाहिए। सर्वप्रथम शिवलिंग रूपी मस्तिष्क पर जल अर्पित करें।
जिस प्रकार हम भोजन को रुचि और स्वाद के साथ धीरे- धीरे ग्रहण करते हैं उसी प्रकार धीरे-धीरे पूरे मनोयोग के साथ स्नान करना चाहिए।
विशेष परिस्थितियों जेसे बीमारी की अवस्था में, अत्यधिक पसीना आने के तुरंत बाद, धूप से घर पहुँचने के तुरंत बाद स्नान नहीं करना चाहिए।
स्नान का मतलब सिर्फ शरीर को गीला करते हुये पानी को डालना नहीं है। बल्कि एक आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक प्रक्रिया को संपादित करते हुये स्नान करने को ही संपूर्ण स्नान माना गया है।

👉🏽 आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथ चरक संहिता में उल्लेख है कि
पवित्रं वृष्यमायुष्यम् श्रम स्वेदमलापहम्।
शरीर बल संधानं स्नानमोजस्करं परम् ॥
अर्थात सूर्योदय से पहले स्नान करने से शरीर में पवित्रता आती है। रस, रक्त, वीर्य, शुक्र और आयु की वृद्धि होती है। प्रातः का स्नान थकावट, पसीना और मल को दूर करता है तथा शरीर में बल तथा ओज को बढ़ाता है। बुढ़ापा जल्दी नहीं आता।

●●●●●★᭄ॐ नमः श्री हरि नम: ★᭄●●●●●

⚜️ चतुर्थी तिथि में तिल कादान और भक्षण दोनों भी त्याज्य है। आज गणपति, गजानन, विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की पूजा का विशेष महत्त्व है। आज गणपति कीपूजा के उपरान्त मोदक,बेशन के लड्डू एवं विशेष रूपसे दूर्वादल का भोग लगाना चाहिये इससे मनोकामना की सिद्धि तत्काल होती है।
शास्त्रानुसार जिस व्यक्ति का जन्म चतुर्थी तिथि को होता हैवह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। चतुर्थी तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्तिबुद्धिमान एवं अच्छे संस्कारों वाला होता है। ऐसे लोग अपने मित्रों के प्रति प्रेमभाव रखते हैं तथा इनकी सन्तानें अच्छी होती है। इन्हें धन की कमी का सामना नहीं करनापड़ता है और ये सांसारिक सुखों का पूर्ण उपभोग करते हैं।

Gopi Ram
(ज्योतिषाचार्य)
मो.9812224501
सम्पूर्ण ——-🖌
●●●★᭄ॐ नमः श्री हरि नम: ★᭄●●●

. ╭•┄┅═══❁🔥❁═══┅┄•╮
llॐll⚜️”ॐ नमः शिवाय”⚜️llॐll
•··············••●◆❁✿❁◆●••··············•
✦✧✦✧
┇ ┇ ┇ ┇ श्री हरि
┇ ┇ ┇ ❁
┇ ┇ ✾ आप सभी का कल्याण करें
┇ ✵

🔮 सावन विनायक चतुर्थी पर बन रहे हैं 5 अद्भुत संयोग, करें ये उपाय, गणेशजी होंगे प्रसन्न

👉🏽 20 अगस्त 2023: पुराणों के अनुसार चतुर्थी तिथि के दिन गणपति जी की जन्म हुआ था। इसलिए चतुर्थी के दिन व्रत रखना और गणेशजी की पूजा करना बहुत ही शुभ होता है। सभी विघ्नों को दूर करने के लिए इस बार श्रावण माह की विनायक चतुर्थी पर बन रहे हैं बहुत ही खास 5 शुभ संयोग। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से कि सावन विनायक चतुर्थी व्रत पर कौन से योग बन रहे हैं और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त।

🌕 सावन शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ: 19 अगस्त 2023 रात को 10.19 से प्रारंभ।
🌝 सावन शुक्ल चतुर्थी तिथि का समापन: 21 अगस्त 2023 को प्रात: 12.21 पर समापन।

🐁 सावन माह की विनायक चतुर्थी 20 अगस्त 2023 रविवार को है।

🤷🏻‍♀️ सावन विनायक चतुर्थी 2023 शुभ योग-

इस साल सावन विनायक चतुर्थी पर 5 शुभ योग संयोग का निर्माण हो रहा है, जो व्रती को कई गुना फल प्रदान करेगा। सभी कार्य में सफलता पाने और विघ्नों को दूर करने के लिए यह बहुत ही शुभ दिन है।

💥 सर्वार्थ सिद्धि योग- 20 अगस्त 2023, सुबह 06:05 से सुबह 04:22, अगस्त 21
💮 रवि योग- 20 अगस्त 2023, सुबह 06:05 से सुबह 04:22, अगस्त 21
🌊 अमृत सिद्धि योग- 20 अगस्त 2023, सुबह 06:05 से सुबह 04:22, अगस्त 21
📢 साध्य योग- 19 अगस्त 2023, रात 09:18 – 20 अगस्त 2023, 09:58
❄️ शुभ योग- 20 अगस्त 2023, 09:58 – 21 अगस्त 2023, रात 10.20

⚛️ गणेश चतुर्थी पर पूजा का शुभ मुहूर्त:-

🌟 अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:04 से 12:56 तक।
✡️ विजय मुहूर्त- दोपहर 02:38 से 03:30 तक।
💧 अमृत काल- रात्रि 09:43 से 11:29 तक।

🖌 ””सदा मुस्कुराते रहिये””
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●

 

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌤️ दिनांक – 20 अगस्त 2023
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – श्रावण
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – चतुर्थी रात्रि 12 :21 तक तत्पश्चात पंचमी
🌤️ नक्षत्र – हस्त 21 अगस्त प्रातः 04:22 तक तत्पश्चात चित्रा
🌤️ योग – साध्य रात्रि 09:59 तक तत्पश्चात शुभ
🌤️ राहुकाल – शाम 05:29 से शाम 07:05 तक
🌞 सूर्योदय-06:19
🌤️ सूर्यास्त- 19:04
👉 दिशाशूल- पश्चिम दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी
💥 विशेष- *चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
💥 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
🌞~वैदिक पंचांग ~🌞

🌷 काल सर्प योग 🌷
➡ 21 अगस्त 2023 सोमवार को नाग पंचमी है ।
🙏🏻 नाग पंचमी के दिन , जिन को काल सर्प योग है , वे शांति के लिए ये उपाय करे | पंचमी के दिन पीपल के नीचे, एक दोने में कच्चा दूध रख दीजिये , घी का दीप जलाए , कच्चा आटा , घी और गुड मिला कर एक छोटा लड्डू बना के रख दे और ये मन्त्र बोला कर प्रार्थना करें :-
🐍 ॐ अनंताय नमः
🐍 ॐ वासुकाय नमः
🐍 ॐ शंख पालाय नमः
🐍 ॐ तक्षकाय नमः
🐍 ॐ कर्कोटकाय नमः
🐍 ॐ धनंजयाय नमः
🐍 ॐ ऐरावताय नमः
🐍 ॐ मणि भद्राय नमः
🐍 ॐ धृतराष्ट्राय नमः
🐍 ॐ कालियाये नमः
➡️ काल सर्प योग है तो उस का प्रभाव निकल जाएगा .. तकलीफ दूर होगी ..काल सर्प योग की शांति होगी …
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 नागपंचमी 🌷
➡ गंताक से आगे….
🙏🏻 श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 21 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-
🐍 कर्कोटक नाग
कर्कोटक शिव के एक गण हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सर्पों की मां कद्रू ने जब नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब भयभीत होकर कंबल नाग ब्रह्माजी के लोक में, शंखचूड़ मणिपुर राज्य में, कालिया नाग यमुना में, धृतराष्ट्र नाग प्रयाग में, एलापत्र ब्रह्मलोक में और अन्य कुरुक्षेत्र में तप करने चले गए।
🙏🏻 ब्रह्माजी के कहने पर कर्कोटक नाग ने महाकाल वन में महामाया के सामने स्थित शिव लिंग की स्तुति की। शिव ने प्रसन्न होकर कहा- जो नाग धर्म का आचरण करते हैं, उनका विनाश नहीं होगा। इसके बाद कर्कोटक नाग उसी शिवलिंग में प्रवेश कर गया। तब से उस लिंग को कर्कोटेश्वर कहते हैं। मान्यता है कि जो लोग पंचमी, चतुर्दशी और रविवार के दिन कर्कोटेश्वर शिवलिंग की पूजा करते हैं उन्हें सर्प पीड़ा नहीं होती।
🐍 कालिया नाग
श्रीमद्भागवत के अनुसार, कालिया नाग यमुना नदी में अपनी पत्नियों के साथ निवास करता था। उसके जहर से यमुना नदी का पानी भी जहरीला हो गया था। श्रीकृष्ण ने जब यह देखा तो वे लीलावश यमुना नदी में कूद गए। यहां कालिया नाग व भगवान श्रीकृष्ण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। अंत में श्रीकृष्ण ने कालिया नाग को पराजित कर दिया। तब कालिया नाग की पत्नियों ने श्रीकृष्ण से कालिया नाग को छोडऩे के लिए प्रार्थना की। तब श्रीकृष्ण ने उनसे कहा कि तुम सब यमुना नदी को छोड़कर कहीं और निवास करो। श्रीकृष्ण के कहने पर कालिया नाग परिवार सहित यमुना नदी छोड़कर कहीं और चला गया।
इनके अलावा कंबल, शंखपाल, पद्म व महापद्म आदि नाग भी धर्म ग्रंथों में पूज्यनीय बताए गए हैं।
➡ समाप्त…..

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे

पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे

पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

साप्ताहिक राशिफल
21 से 27 अगस्त 2023

मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार और निजी जीवन में कुछेक समस्याएं घेरे रहेंगी तो वहीं पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उनकी उच्च शिक्षा की राह में अड़चनें आ सकती हैं। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस दिशा में मनचाही सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मेष राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह धन का लेन-देन और कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें। सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में यदि आप लोगों को मिलाजुला कर काम करते हैं तो आपके लिए वह समय थोड़ा बेहतर रह सकता है। इस दौरान आपको सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपकी लव लाइफ में कोई तीसरा व्यक्ति खलल डालने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में अपने लव पार्टनर का भूलकर भी न तो विश्वास न खोएं और न ही नाराज करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपमान और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार का दिखावा या किसी चीज का घमंड न करें अन्यथा आपके अपने आप से छिटक सकते हैं। सप्ताह के शुरुआत में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। मार्केटिंग, ट्रेडिंग और कमीशन पर काम करने वालों के लिए सप्ताह गुडलक लेकर आया है। इस सप्ताह इन क्षेत्र से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में धाक जमेगी। आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने में बहुत हद तक कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको आत्मीय लोगों को नाराज करने से बचना होगा, अन्यथा आपकी वाणी या व्यवहार के चलते सालों से बने संबंध में दरार आ सकती है फिर वो टूट सकते हैं। इस दौरान आपको घर-परिवार की समस्या का हल निकालते समय स्वजनों की भावनाओं एवं अपेक्षाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों लिए यह सप्ताह अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है तो वहीं निजी जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रह सकता है। हालांकि आपको खुद भी अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि आपको इस दौरान मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक अथवा मानसिक पीड़ा हो सकती है। सेहत खराब होने पर आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्चें आ सकती हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान धन उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायक होने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर से तनातनी हो सकती है। प्रेम संबंध में आई कड़वाहट को दूर करने में कोई मित्र काफी मददगार साबित हो सकता है। इस दौरान प्रेम और निजी संबंधों में आई दिक्क्तों को दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद से सहारा लें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छा आफर आ सकता है। यदि आपको बीते कुछ सप्ताह से पैसों की किल्लत चल रही थी तो आपकी आर्थिक स्थिति में इस सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संंचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आप हर काम को हड़बड़ी में करेंगे लेकिन सौभाग्य का साथ मिलने से आपको प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। इस दौरान आप किसी नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध भले ही थोड़ा मंदी भरा रहे लेकिन उत्तरार्ध में आपको होने वाले लाभ से सभी घाटे की भरपाई हो जाएगी। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य कायम रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

सिंह
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूर्व पूरे हो जाएंगे और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप लंबे समय से अपना घर या कोई जमीन खरीदने का प्लान बना रहे थे तो आपके हाथ इस सप्ताह कोई अच्छा सौदा लग सकता है। इस सप्ताह भूमि-भवन और वाहन सुख के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों पर सीनियर मेहरबान रहेंगे, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में उन्हें अनुकूलता बनी रहेगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय शुभ है। आपके पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही साथ ही आपकी आय के नये स्रोत भी बनेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने की योजना पर काम कर रहे हैं तो आपको इस दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में सफल रहेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाई बहनों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ भी शानदार रहने वाली है। इस सप्ताह आपको लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में किसी तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को तुलसी और गुड़ का भोग लगाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, जिसके चलते आपको न सिर्फ शारीरिक या मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है बल्कि आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचना चाहिए। यदि आप इस बात की अनदेखी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपका अपने सहयोगियों से विवाद हो सकता है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच भी आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा। सप्ताह के मध्य में आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपनी किसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए इष्टमित्रों से धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि आप का किसी के साथ भूमि-भवन या फिर किसी अन्य बात को लेकर वाद-विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा आपको बेवजह की तमाम परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग का वस्त्र या चूड़ी दान करें।

तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम अपनी जेब, समय और अपनी ऊर्जा को देखते हुए ही हाथ में लेना चाहिए अन्यथा आपको नाहक ही परेशानियां उठानी पड़ सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हों और आपको दिक्क्तें न उठानी पड़े तो आपको इस सप्ताह लोगों को मिलाजुलाकर काम करना चाहिए। इस सप्ताह आप जितना अधिक अपने आप को माहौल में ढालेंगे उतना ही आपके लिए लाभप्रद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान घर की मरम्मत या फिर किसी सदस्य की खराब सेहत के इलाज आदि में जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अपना कामकाज आगे बढ़ाने की दृष्टि से कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को दो कदम आगे जाने के लिए एक कदम पीछे करने में जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। कुल मिलाकर व्यावसायिक मामलों में धैर्य का परिचय देते हुए बेहद सावधानी के साथ ही कोई कदम आगे बढ़ाना चाहिए। इस सप्ताह आपके निजी संबंध में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी। हालांकि अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए सावधानी के साथ ही कोई कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर आपका किसी दूसरे विभाग या शहर में तबादला हो सकता है। हालांकि आपके पेशेवर और निजी जीवन में आए सभी बदलाव सकारात्मक एवं शुभ फल देने वाले रहेंगे। इस दौरान आप अपने बुद्धिबल से उम्मीद से ज्यादा सफलता और धन का लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत और सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से आपको भविष्य में किसी बड़ी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्त्रार्ध का समय ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को अधिकांश समय धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बीतेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ यात्रा पर भी निकल सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखना है, अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो इस सप्ताह ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे।

उपाय: प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी या असमंजस में करने से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो इस बात का विशेष ख्याल रखें और धन का लेन-देन और कागज संबंधी काम बेहद सावधानी के साथ करें। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपाधापी भरी लेकिन मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। यदि नौकरी करते हैं तो भी शहर से बाहर की जाने वाली यात्राएं आपको भविष्य में शुभ फल प्रदान करने वाली साबित होंगी क्योंकि इस दौरान आपके संबंध प्रभावी लोगों के साथ बनेंगे। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को किसी शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपकी परेशानी का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में बहुत सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए उसकी उपेक्षा न करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा केसर का तिलक लगाएं।

मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपने करियर और कारोबार से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। यदि आप लंबे समय से अपने करियर में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह की शुरुआत में कहीं से बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें और अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए है। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में तेजी से वृद्धि होता हुआ पाएंगे। बाजार में आई तेजी का लाभ प्राप्त होगा तो वहीं मार्केट में फंसा धन भी आसानी से निकल आएगा। थोक के मुकाबले फुटकर व्यवसायियों को ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। कामकाजी महिलाओं के पद और कद में बढ़ोत्तरी होने से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सन्तान को मिलने वाली सफलता आपकी खुशियों दोगुनी वृद्धि करेगी। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी आपकी सामान्य रहने वाली है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता की तरफ से आपको विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ
बीते सप्ताह के मुकाबले कुंभ राशि के लिए यह हफ्ता अधिक सफलता और सुकून देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका लंबे समय से अटका काम पूरा हो जाएगा और आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप रोजी रोजगार के लिए भटक रहे थे तो आपकी आजीविका का इंतजाम इस सप्ताह हो जाएगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह खुद को कठिनाई भरे समय से बाहर निकलता हुआ पाएंगे। इस सप्ताह भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से संबंधित प्रयास के शुभ फल प्राप्त होंगे। निजी व्यवसाय करने वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जो लोग कमीशन पर काम करते हैं उनके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े लोग भी अपना टारगेट समय से पहले पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आप अपनी वाणी एवं व्यवहार की बदौलत कोई विशेष कार्य को सिद्ध करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्ते-नाते के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्द्ध में कामकाज की अधिकता के चलते आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। समय पर काम के पूरा न हो पाने पर आपके मन में भारी असंतोष रहेगा। हालांकि तमाम तरह की हताशा और निराशा के बीच आपकी कोशिश वर्तमान परिस्थितियों से उबरने की रहेगी। जिसका सुखद परिणाम आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में देखने को मिलेगा। मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपने जीवन को पटरी पर लाने के कई बड़े मौके मिल सकते हैं। मसलन यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको को रोजगार प्राप्त हो सकता है तो वहीं इस दौरान किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको अचानक कहीं से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि किसी सरकारी योजना में आपका धन अटका है तो वह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल सकता है। कुल मिलाकर सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी समस्याओं में कमी और आपकी साख में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी और निकटता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

 

🌸📚 आज का राशिफल 📚🌸

👉वार रविवार 20 अगस्त 2023👈

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन व्यर्थ की उठापटक में बीतेगा जिस कार्य को करना चाहिये उसमे लापरवाही करेंगे नही करने वाले कार्यो को प्रसन्न होकर करेंगे जिससे सामाजिक।एव पारिवारिक सम्मान में कुछ कमी आएगी लेकिन आज आस पास के लोगो को आपकी हर प्रकार से मदद की आवश्यकता पड़ेगी जिसकारण कोई भी आपका प्रतिरोध करने से पहले एकबार अवश्य सोचेगा। कार्य क्षेत्र पर अपनी वाणी के प्रभाव से लोगो का दिल जीतेंगे फिर भी आर्थिक लाभ पाने के लिये अपने स्वाभिमान को त्यागना पड़ेगा। धन की आमद न्यून रहेगी लेकिन खर्च आकस्मिक होने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। आज पारिवारिक मामलों की अनदेखी करेंगे किसी सदस्य के नाराज होने पर मनाने की जगह उल्टा आरोप लगाएंगे। यात्रा की कामना मन मे रह जायेगी। सेहत आज ठीक ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपका ध्यान उलझे घरेलू मामलों को निपटाने पर अधिक रहेगा सन्तानो के साथ घर के अन्य सदस्यों की समस्याओं का मिल बैठकर समाधन करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज धन और सम्मान दोनो मिलेगा लेकिन कुछ न कुछ कमी भी अनुभव होगी। काले वस्तु अथवा तेल के व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए लाभ के अनुबन्ध मिलेंगे। नौकरी पेशाओ से आज लापरवाही में कोई गलती होने की संभावना है जिसका भुगतान लंबे समय तक किसी न किसी रूप में करना पड़ेगा। सरकारी क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी लेकिन अपना कार्य निकालने की जगह अन्य के कार्यो को सुलझाने से स्वयं उलझ जाएंगे। कुछ समय के लिये कार्यो से ऊबन अनुभव होगी बाहर घूमने की योजना बनाएंगे लेकिन व्यर्थ की उलझनों के चलते टालनी पड़ेगी। सेहत आज छूट पुट बातो को छोड़ उत्तम रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज मध्यान बाद तक का समय मानसिक रूप से अशांति वाला रहेगा। घर और कार्य क्षेत्र में तालमेल बैठाने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण भी उग्र रहेगा अपने मन की बात किसी से बांटने पर सहयोग मिलने की जगह मजाक बनाये जाने से मन अधिक दुखी होगा। आज आपका मन किसी अरिष्ट की आशंका से भयभीत भी रहेगा लेकिन ऐसा कुछ घटित हुआ भी तो आपको डरने की आवश्यकता नही दोपहर बाद से स्थित आपके पक्ष में बनने लगेगी आपका विरोध करने वालो को भी आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग मोल।भाव मे समय खराब करेंगे जिसका प्रभाव आमदनी पर पड़ेगा। नौकरी करने वालो को काम।निकलने के लिये लालच दिया जाएगा परन्तु आज अनैतिक कर्म से बचे अन्यथा मान हानि निश्चित होगी। कफ अथवा खांसी से परेशानी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन बीते दिन की तुलना में धैर्य कम रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसका परिणाम शीघ्र ना मिलने पर अधीर हो उठेंगे। जल्दबाजी में किये कार्य मे कुछ न कुछ नुक्स निकलने पर दोबारा करना पड़ेगा इसका ध्यान रहे। कार्य क्षेत्र पर भी आज धन पाने की लालसा में अनैतिक मार्ग अपना सकते है आरंभ में इससे लाभ ही होगा लेकिन अंत यहां भी निराश करेगा । सफेद वस्तु एवं सौन्दर्यप्रसाधन-साजसज्जा के कार्यो में निवेश भविष्य में लाभ दिला सकता है। व्यावसायिक एवं धार्मिक कारणों से यात्रा हो सकती है इसमे सामान का ख्याल रखे गम होने की आशंका है। अचल संपत्ति के कार्यो में धन फंसने पर आगे की योजना अधर में लटकेंगी। घरेलू वातावरण संध्या पश्चात उग्र होने की संभावना है विवेक से काम लें। चर्म रोग, अथवा जुखाम से परेशानी हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का अधिकांश समय समय खयाली पुलाव पकाने में व्यर्थ करेंगे। मन मे योजनाए बड़ी बड़ी बनाएंगे लेकिन इनको साकार करना सपना देखना जैसा रहेगा। धन एव सहयोग की कमी आज प्रत्येक कार्य मे बाधक बनेगी। आर्थिक विषयो में किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। बुद्धि विवेक के मामले में आप अन्य लोगो से अव्वल रहेंगे लेकिन व्यवहारिकता की कमी बने बनाये कार्यो को बिगाड़ सकती है। आज किसी से काम निकालने के लिये झूटी तारीफ एवं चापलूसी करनी ही पड़ेगी इसके बाद भी लाभ होने में संदेह ही रहेगा। घर मे माता अथवा किसी अन्य स्त्री वर्ग से अहम को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते है यहां स्वयं को छोटा मां लेने से कामनापूर्ति सहज हो जाएगा अन्यथा एक नई मुसीबत खड़ी कर लेंगे। मन मे लंबी यात्रा की योजना बनेगी पर धन की कमी के कारण टल सकती है। मानसिक भय को छोड़ सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। मध्यान तक का समय कार्यो के प्रति लापरवाही में बीतेगा इसके बाद कोई आवश्यक कार्य पूर्ण करने में व्यस्त हो जाएंगे। आज आपका ध्यान कार्य करते समय भी मनोरंजन की तरफ भटकेगा जिससे कार्य क्षेत्र पर स्थिरता नही बन पाएगी। हंसी मजाक में सहकर्मियो एवं परिजनों को बेवजह परेशान करना आगे भारी पड़ेगा। पैतृक एवं पुराने कार्य से धन लाभ होगा लेकिन रुक नही पायेगा आज संचित धन में से भी खर्च करना पास सकता है। घर ने भाई बंधुओ से कम ही पटेगी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के किये तैयार रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवान जैसी ही रहेगी लेकिन अंदर से इसके विपरीत अनुभव करेंगे। घर अथवा देव स्थल के धार्मिक कार्य मे मन मारकर सम्मिलित होना पड़ेगा। मौसम जनित बीमारी से सावधान रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपको आज धैर्य धारण करने की आवश्यकता है। मध्यान तक जोभी कार्य करेंगे उसमे धन अथवा समय बर्बाद होने की संभावना अधिक रहेगी आप भी जल्दी से जोखिम लेने के लिये तैयार नही रहेंगे लेकिन किसी के उकसावे में आकर अनुचित कदम उठा सकते है। आर्थिक कार्यो को आज टालना ही बेहतर रहेगा। मध्यान बाद से परिस्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा। कही से लाभ की संभावना जागेगी धन भी अकस्मात मिलने से हिम्मत बढ़ेगी लेकिन स्वभाव में चंचलता भी बढ़ने से निर्णय गलत होने की संभावना भी अधिक रहेगी। पारिवारिक वातावरण में संध्या बाद थोड़ी बहुत खटपट के बाद सुधार होगा। संतान के सहयोग एवं स्वयं के विवेक से सरकारी क्षेत्र के अधूरे कार्य आगे बढ़ेंगे। वायरल बुखार अथवा शल्य चिकित्सा के कारण धन व्यय हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। कार्य व्यवसाय में लाभ कमाने के लिये सही गलत का विचार नही करेंगे किसी का टोकना अखरेगा। एक से अधिक कार्यो में भाग्य आजमाएंगे जिससे धन लाभ तो अवश्य और आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन स्वभाव में दिखावे की प्रवृति रहने के कारण खर्च अनाप शनाप करेंगे जो आगे जाकर आर्थिक उलझनों का कारण बनेगा। कार्य क्षेत्र पर परिस्थित अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे मीठा बोलकर काम सहजता से निकाल लेंगे। लेकिन घर परिवार में आचरण इसके विपरीत रहेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति बहस के बाद ही करेंगे। जमीन जायदाद के कार्यो से अवश्य लाभ होगा पर भागीदारी के कार्य ना करें। निकट समय के लिये यात्रा की योजना बनेगी इसके लिये धन व्यय भी करेंगे। किसी से कड़वी बात बोलने के कारण अपमानित हो सकते है। कुछ समय के लिये कमजोरी अनुभव होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा दिन का पहला भाग पूजापाठ आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में लगाएंगे इससे कुछ समय के लिये आत्म शान्ति अनुभव होगी लेकिन सांसारिक कामनाओ को चाहता ज्यादा देर शांत नही रहने देगी। कार्य क्षेत्र पर बौद्धिक और शारीरिक मेहनत के बाद भी आज कुछ न कुछ कमी का अनुभव होगा। आपका स्वभाव हर किसी से मेल ना खाने के कारण अपनी बातों को स्पष्ट रूप से कहने में संकोच करेंगे। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे सरकारी कार्यो में थोड़े प्रयास के बाद सफलता मिल जाएगी लेकिन परिणाम आने में समय लग सकता है। पारिवारिक कारणों से चिंतित रहेंगे लेकिन भाई बंधुओ के जिद्दी व्यवहार के कारण स्वय को मजबूर अनुभव करेंगे। खाली समय दिमाग मे उटपटांग विचार आएंगे। सेहत कभी नरम कभी गरम रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप धर्म कर्म के प्रति विशेष ध्यान देंगे मन मे आध्यात्मिक भाव और भय दोनो रहेंगे। दिन का आरंभिक भाग मानसिक रूप से शांत रहेगा इसके बाद का अधिकांश समय भागदौड़ में बीतेगा किसी से किया वादा पूर्ण करना आपके लिये चुनौती भरा रहेगा इसके पीछे शारीरिक आवश्यकताओं की भी अनदेखी करेंगे कार्य व्यवसाय में कुछ समय के लिए तेजी बनेगी इसका लाभ उठायें दिन भर इसी के सहारे रहना पड़ेगा। आज सुखोपभोग में कटौती कर बचत करने में सफल रहेंगे लेकिन अंत समय मे कोई नया खर्च बनने से कामना अधूरी रह जायेगी। किसी परिजन का आवश्यकता से अधिक बोलना मन को अखरेगा लेकिन कलह के भय से अनदेखा करेंगे। माता अथवा किसी स्त्री वर्ग की सेहत चिंता का विषय रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का आरंभिक भाग बेचैनी वाला रहेगा सेहत में सुधार अनुभव करेंगे लेकिन लापरवाही के चलते कोई नई समस्या खड़ी होगी। आज किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य एवं यात्रा लोहे एवं ठंडे पदार्थो से संभलकर रहे किसी न किसी रूप में शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी इसका कोई विशेष लाभ नही उठा सकेंगे व्यवसाय में अस्थिरता रहेगी फिर भी कामचलाऊ आय बिना भागदौड़ किये मिल जाएगी लेकिन सरकारी कार्य ढीले पड़ने तथा उधारी एवं कर्ज को लेकर मानसिक अशांति रहेगी। संध्या के समय अपने पराक्रम से हानि वाले कार्यो को अपने पक्ष में कर लाभ कमाएंगे। महिलाए आज अनिद्रा एवं असंतोष की भावना से ग्रस्त रहेंगी। घर मे किसी की गलती पर विरोध करना उल्टा पड़ जायेगा। संध्या के समय धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी धार्मिक कार्यो में उपस्थिति देंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका स्वभाव साथ वालो के लिये परेशानी खड़ी करेगा। बात बात में शक करने की आदत प्रेम संबंधों में खटास लाएगी। कार्य क्षेत्र पर आज भाग्य का साथ मिलने पर भी अधिकांश कार्य या सौदे अंत समय मे लटकेंगे अथवा कम लाभ में करने पड़ेंगे। धन की स्थिति में बीते दिन से सुधार आएगा लेकिन घरेलू एवं व्यावसायिक खर्च भी अन्य दिन से अधिक रहने के कारण बचत नही हो सकेगी। कोर्ट कचहरी के कार्य मे अतिरिक्त समय और धन का व्यय हो सकता है फिर भी परिणाम आशाजनक नही मिलने से क्रोध आएगा। अचल संपत्ति संबंधित कार्य आज ना करें बेकार की उलझन बढ़ेंगी। घरेलू वातावरण में शांति रहेगी लेकिन स्वार्थ की भावना प्रबल सहने के कारण आत्मीयता की कमी देखने को मिलेगी। सार्वजिनक क्षेत्र पर दिखावे के कारण सम्मान मिलेगा। पुराने रोग से दोबारा परेशानी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *