
श्रीलंका में खेले जाने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है। के.एल. राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है जबकि शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं हैं। संजू सैमसन को बैकअपर के तौर पर चुना गया है।
भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला केंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान की मेजबानी में हाईब्रिड मॉडल के आधार पर यह क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत को अपना दूसरा मुकाबला नेपाल से 4 सितंबर को खेलना है। भारत, पाकिस्तान और नेपाल ग्रुप ए में हैं।
Rohit Sharma (Captain), Shubman Gill, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, Tilak Varma, KL Rahul, Ishan Kishan, Hardik Pandya (VC), Ravindra Jadeja, Shardul Thakur, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Jasprit Bumrah, Mohd. Shami, Mohd. Siraj, Prasidh Krishna
Traveling stand-by…
— BCCI (@BCCI) August 21, 2023
भारतीय टीम इस प्रकार है-
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (रिजर्व विकेटकीपर)