49 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के इस दिग्गज क्रिकेटर का हुआ निधन

जिम्बाब्वे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया. जिम्बाब्वे के दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे लेकिन वे मंगलवार को इस गंभीर बीमारी से जिंदगी और मौत की जंग हार गए. स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए 65 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच खेले थे. इसके अलावा 189 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेले थे. हीथ जिम्बाब्वे के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं. हीट स्ट्रीक अपने जवाने के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे.

स्ट्रीक एक मात्र गेंदबाज़ है जो अपने देश के लिए 100 टेस्ट विकेट लिए है. हीथ ने टेस्ट क्रिकेट में 28.14 की औसत से 216 विकेट हासिल किए, जिसमें 16 बार चार विकेट और सात बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है. इसके अलावा वनडे की करें बात तो उन्होंने 29.82 की औसत से 239 विकेट हासिल किए.

हीथ एक बेहतरीन आल राउंडर खिलाडी भी थे. वे गेंदबाजी में टीम को सपोर्ट करने के साथ ही बल्लेबाजी करने में भी माहिर थे. उन्होंने वनडे करियर में करीब 2943 रन बनाए थे, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 1990 रन हैं.अपने टेस्ट करियर के दौरान स्ट्रीक ने एक शतक और 11 अर्द्धशतक बनाए, जबकि एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 13 अर्धशतक लगाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *