वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत, राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ की थी बगावत

भाड़े की आर्मी (Army ) वैगनर (Wagner ) ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Prigozhin) की एक विमान दुर्घटना (Plane crash) में मारे जाने की खबर है। यात्रियों को ले जा रहा एक विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मारे गए इन यात्रियों (passengers) की लिस्ट में येवगेनी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है। मालूम हो कि प्रिगोझिन ने रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ 2 महीने पहले सशस्त्र बगावत (mutiny) की थी। हालांकि, बाद में एक समझौते के तहत वह बेलारूस चला गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा निजी विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। रूस के इमरजेंसी अधिकारियों ने बताया कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन यात्रियों की सूची में शामिल है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह विमान में सवार थे या नहीं।

अपुष्ट मीडिया खबरों में कहा गया है कि यह विमान निजी सैन्य कंपनी वैग्नर के संस्थापक प्रीगोझिन का था। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने आपात अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट और सात यात्री सवार थे। रूस के नागरिक विमानन नियामक ‘रोसावियात्सिया’ ने बताया कि प्रीगोझिन यात्री सूची में शामिल थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह विमान में सवार हुए थे या नहीं।

यह विमान मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था और राजधानी से 100 से अधिक किलोमीटर दूस त्वेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान संबंधी डेटा के अनुसार, निजी विमान ने बुधवार शाम को मॉस्को से उड़ान भरी और कुछ मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। संपर्क किसी ग्रामीण क्षेत्र में टूटा जहां आसपास कोई हवाई क्षेत्र नहीं है जहां विमान सुरक्षित रूप से उतर सकता था।

यूक्रेन में रूस की सेना के साथ युद्ध लड़ने वाली प्रीगोझिन की निजी सेना वैग्नर ने जून में रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ कुछ वक्त के लिए सशस्त्र विद्रोह कर दिया था। क्रेमलिन ने कहा था कि प्रीगोझिन को बेलारूस निर्वासित किया जाएगा और उनके लड़ाके या तो सेवानिवृत्त हो जाएंगे, उनके साथ चले जाएंगे या रूसी सेना में शामिल हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *