
इंदौर के एमआईजी इलाके में पिछले सप्ताह एक पेंटर ने सुसाइड मामले में पुलिस ने इलाके में रहने वाली महिला को आरोपी बनाया है। आरोपी महिला का नाम पेंटर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
एसआई अविनाश नागर ने निहाल रंगेले की मौत के मामले में विकास नगर में रहने वाली बरखा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी महिला की तलाश कर रही है। निहाल पेशे से पेंटर था। आठ दिन पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाई। उसने नोट में लिखा कि बरखा से उसने तीन सौ रूपये उधार लिये थे।
इसके बदले में वह करीब 30 हजार से दे चुका है। इसके बाद भी महिला और पैसे मांग रही है। निहाल ने यह भी कहा था कि बरखा उसे रुपए नहीं देने के चलते अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच की। जिसमें बरखा पर बुधवार रात केस दर्ज कर लिया गया।