PM मोदी के संबोधन के दौरान बेहोश हुआ शख्स, PM ने तुरंत अपने डॉक्टर भेज करवाया इलाज – देखे VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मरीजों की एंबुलेंस के लिए अपने काफिले को कई बार रुकवा चुके हैं. अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे धूप के कारण बेहोश हो गए एक व्यक्ति की मदद कराते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो शनिवार का ही है, जब पीएम मोदी बंगलुरू में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO के वैज्ञानिकों (ISRO scientists) से मिलने के बाद वापस दिल्ली लौटे थे. दिल्ली वापसी पर पीएम मोदी पालम एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान एक SPG कमांडो के धूप में बेहोश हो जाने पर उन्होंने अपने डॉक्टरों की टीम भेजकर उसका इलाज कराया. पीएम मोदी का अपने डॉक्टरों को इलाज के लिए भेजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी जनसभा के दौरान मौजूद लोगों को दिल्ली में होने जा रही जी-20 बैठक के बारे में बता रहे हैं. इसी दौरान रैली में पीएम की सुरक्षा में खड़ा एक SPG कमांडो बेहोश होकर नीचे गिर गया. पीएम मोदी ने बोलते-बोलते उस शख्स को नीचे गिरते हुए देखा और कहा, मेरी डॉक्टरों की टीम जरा पहुंचे. मेरे साथ जो डॉक्टर हैं, जरा देखे इनको. इसके बाद डॉक्टरों की टीम उस कमांडो तक जाती है. मोदी ने पीछे से कहा, उनका (बेहोश शख्स का) जरा हाथ पकड़कर ले जाइए. बैठा दीजिए कहीं. जूते-वूते खोल दीजिए. इस पर उस कमांडो को अलग ले जाकर उसका इलाज किया गया. इस दौरान पीएम मोदी के इस काम के लिए लोग ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने लगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *