
आईपीएल शुरू होने में कुछ ही समय रह गया है और इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं पहले तो दो खिलाड़ियों सहित उसक स्टॉफ को मिलाकर कुल 13 सदस्य कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए तो बाद में सुरेश रैना विवाद के बाद वापस भारत लौट गए. अभी रैना की खबरें सुर्खियों से हटी भी नहीं थी किं हरभजन की आईपीएल (IPL 2020) से हटने की खबर आ गयी, जो वास्तव में चेन्नई के लिए एक बड़ा झटका है.आपको बता दें कि हरभजन सीएसके के साथ यूएई नहीं पहुंचे थे.
व्यक्तिगत कारणों से हुए बाहर
वैसे हरभजन को लेकर शुरुआत से ही संशय था. और वह टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ यूएई नहीं गए थे. भज्जी कुछ दिन देरी से यूएई पहुंचे. ऐसी खबरें बीच में आयीं थी कि भज्जी भी टूर्नामेंट से हट सकते है, लेकिन उनके फैसला लेने से पहले ही रैना के विवाद ने चेन्नई के भीतर के माहौल को असहज कर दिया. बहरहाल, भज्जी ने टूर्नामेंंट से हटने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है. ये व्यक्तिगत कारण क्या हैं, ये साफ होना अभी बाकी है.
कौन लेगा भज्जी की जगह?
मैनेजमेंट पहले से ही इस बात को लेकर परेशान था कि सुरेश रैना के विकल्प के तौर पर किसे चुना जाए. और अब उसके सामने दूसरी स्थिति पैदा हो गई है. टीम इंडिया से संन्यास ले चुके हरभजन चेन्नई के लिए अभी भी मैच विजेता हैं और उनका अनुभव बहुत ही मायने रखता है. ऐसे में चेन्नई के चाहने वालों के बीच चर्चा है कि हरभजन का विकल्प कौन होगा? प्रशंसक कह रहे भज्जी का विकल्प चेन्नई को ढूंढना ही होगा. अन्यथा उसे गेंदबाजी में काफी नुकसान वहन करना होगा.