इंदौर देवास के इकलेरा क्षेत्र में घुसा तेंदुआ, लोगों ने कर डाली सवारी – देखे VIDEO

देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के थाना पीपलरावां क्षेत्र में प्रसिद्ध मां बिजासनी माता मंदिर ग्राम इकलेरा माताजी के जंगल में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों को तेंदुआ दिखा। वह बीमार दिख रहा था। ग्रामीणों की भीड़ ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उस पर सवारी भी की। इस दौरान तेंदुए का व्यवहार सामान्य रहा। उसने किसी पर भी हमला नहीं किया।

कुछ लोगों ने इसकी खबर वन विभाग देवास व उज्जैन रेंज के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के मिलने से किसी प्रकार की जनहानि का समाचार नहीं मिला है। हालांकि क्षेत्र में तेंदुए के मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के कर्मचारियों ने बिना बेहोश किए ही उसे पिंजरे में बंद कर दिया।

वन विभाग के अधिकारी ने यह कहा

एसडीओ संतोष शुक्ल ने बताया कि तेंदुआ बीमार हो सकता है या किसी संक्रमित जानवर का मांस खाने से उसकी यह स्थिति बनी है। हालांकि, इस घटना से विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी हैरत में हैं। अधिकारियों ने बताया कि वे भी पहली बार तेंदुए का ऐसा व्यवहार देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *