उज्जैन। BJP पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं ने चप्पल-पाइप से पीटा – देखे VIDEO

उज्जैन के महिदपुर में BJP के मंडल उपाध्यक्ष को पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने चप्पल और प्लास्टिक पाइप से पीटा। घटना बुधवार शाम की है। बस स्टैंड के पास की गई इस मारपीट का VIDEO अब सामने आया है। आरोपी कार्यकर्ता उनकी शिकायत किए जाने से नाराज हैं। दोनों करणी सेना से भी जुड़े हुए हैं।

कानाखेड़ी गांव के भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह और उसका साथी जीवन सिंह महिदपुर में जिला कार्य समिति सदस्य और मंडल उपाध्यक्ष पल्लव पोरवाल से बात करने आए थे। यहां दोनों पक्षों में बहस हुई। इसके बाद दोनों कार्यकर्ताओं ने पल्लव को पीटना शुरू कर दिया।

37 सेकंड के VIDEO में जितेंद्र और जीवन, चप्पल और पाइप से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। विवाद के बीच दोनों शिकायत किए जाने का जिक्र भी कर रहे हैं। पल्लव ने थाना महिदपुर में दोनों के खिलाफ केस कराया है।

BJP पदाधिकारी पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप

जितेंद्र JCB संचालित करता है। उसका आरोप है कि आए दिन पल्लव शिकायत कर पैसों की डिमांड करता है। महिदपुर में बस स्टैंड का निर्माण हो रहा है। इसके काम में JCB लगाने के बदले पल्लव कमीशन मांग रहा है। यह पर्सनल मामला है, कोई राजनीतिक विवाद नहीं है।

आरोपी जितेंद्र लोगों को ब्लैकमेल करता है

पल्लव पोरवाल ने बताया कि कानखेड़ी के रहने वाले जितेंद्र और जीवन बुधवार शाम 6 बजे आए थे और मारपीट करने लगे। ये करणी सेना से जुड़े हुए हैं। जितेंद्र सिंह लोगों को महिला के साथ मिलकर ब्लैकमेल करता है। उसके खिलाफ जन मोर्चा के जरिए शिकायत की। प्रदर्शन भी किया था। इन्हीं शिकायतों को लेकर दोनों ने मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *