शादाब खान ने बांधे हार्दिक पांड्या के जूते के फीते, भारत-पाक मैच की ये तस्वीर जीत रहीं दिल

एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार हर फैंस  को था. लेकिन बारिश की वजह से मैच को रद्द  करना पड़ा. टीम इंडिया  ही सिर्फ मैच में बल्लेबाजी कर सकी. पाकिस्तान की टीम मुकाबले में एक गेंद भी नहीं खेल सकी. भले इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. लेकिन इसमें कई सारे मोमेंट्स रिकॉर्ड हुए. इन्हीं में एक वो था जब पाकिस्तान के एक क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के जूते के फीते बांधते दिखाई दिए.

दरअसल, जब हार्दिक पंड्या-ईशान किशान के साथ बैटिंग करते वक्त रन लेने के लिए भागे तब उनके जूते के फीते (shoe laces) खुल गए. इसके बाद पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर शादाब खान (allrounder shadab khan) ने हार्दिक पंड्या के जूते के फीते बांधे. तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. इसके साथ ही फैंस को इस मैच में स्प्रीट ऑफ गेम मोमेंट भी देखने को मिल गया.

सुपर 4 में हो सकती है भारत-पाक की टक्कर
भारत का अगला मैच नेपाल से है जहां जीत हासिल कर वह सुपर 4 में पहुंच जाएगा. पाकिस्तान पहले से अगले दौर में जगह बना चुका है. पाकिस्तान के पास 3 प्वाइंट है जबकि भारत के पास एक. अगर भारत नेपाल को हरा देता है तो वह सुपर 4 में पहुंचेंगे. जहां टीम इंडिया की भिंड़त पाकिस्तान से हो सकती है. भारत पिछले साल एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच सका था.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

  • भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
  • पाकिस्तान टीम- अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैय्यब ताहिर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *