पबजी पर बैन के दो दिन बाद अक्षय कुमार ने फौजी गेम लाने का ऐलान किया; रेवेन्यू का 20% फौजियों के ट्रस्ट को जाएगा

चीन में बने पॉपुलर मोबाइल गेमिंग ऐप पबजी पर बैन के दो दिन बाद ही अक्षय कुमार ने FAU-G यानी फौजी गेम लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह गेम खेलने वालों को देश के जवानों के बलिदान के बारे में भी जानकारी देगा। यह अक्षय कुमार का पहला गेमिंग वेंचर है।केंद्र ने 2 सिंतबर को पबजी समेत 118 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था। सरकार ने कहा था कि इनसे भारत की सुरक्षा को खतरा है।
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नए गेम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को सपॉर्ट करते हुए मैं एक ऐक्शन गेम Fearless And United-Guards FAU-G प्रेजेंट कर रहा हूं। एंटरनेटमेंट के अलावा प्लेयर्स हमारे सैनिकों की शहादत के बारे में भी सीखेंगे।’ उन्होंने लिखा कि इस गेम से मिलने वाले रेवन्यू का 20 प्रतिशत भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा, जो भारतीय सेना से जुड़े लोगों के लिए काम करता है।

लेगा PUBG की जगह?
नया FAU-G गेम ऐक्टर का पहला गेमिंग वेंचर है, यानी कि खुद अक्षय यह गेम भारतीय प्लेयर्स के लिए लेकर आ रहे हैं। FAU-G गेम से जुड़े बाकी डीटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस गेम का एक पोस्टर शेयर किया है और उसपर Coming Soon लिखा नजर आ रहा है। ऐसे में जल्द ही मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर गेमर्स के लिए उतारा जा सकता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स अभी से इसे PUBG के रिप्लेसमेंट के तौर पर देख रहे हैं।

हो सकता है बड़ा हिट

भारत में PUBG Mobile खेलने वाले लाखों प्लेयर्स थे और गेम बैन किए जाने का असर उन सभी पर पड़ा है। ऐसे में नया FAU-G गेम आना उन्हें बड़ी राहत दे सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि नया गेम मोबाइल प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा या फिर डेस्कटॉप पर भी खेला जा सकेगा। माना जा रहा है कि अगर गेम के ग्राफिक्स और कंट्रोल्स PUBG की टक्कर के हुए तो यह बड़ा हिट हो सकता है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और फाइनल गेम सामने आने का इंतजार करना ही बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *