
NCB ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था. दोनों को आज स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया. NCB सूत्रों के अनुसार रिया के भाई और सुशांत के मैनेजर ने बयान में जो जानकारी दी है वह केस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. अपने बयान में उन्होंने बताया कि वो रिया के कहने पर ड्रग्स मंगाते थे. दोनों के अनुसार ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत के लिए मंगाई जाती थी. NCB के सूत्रों ने यह जानकारी दी है
वहीं शौविक ने एनसीबी को बताया कि वह अपने दोस्त बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था। शौविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शौविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था।
वहीं बासित ने कहा है कि वह शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था। शौविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी के काननू की धारा 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं सैमुअल मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शौविक ने ही दिया था।
दूसरी ओर जैद ने भी पूछताछ में इस बात को कबूला है कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई महीने के अंत में भी उसने सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि उसे इसके लिए शौविक ने कैश पैसे दिए थे। इससे पहले शुक्रवार सुबह एनसीबी की एक टीम मुंबई स्थित रिया चक्रवर्ती के घर पहुंती थी। एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर की छानबीन भी की थी। साथ ही अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा के घर पर एनसीबी की टीम ने तलाशी की और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया था। एनसीबी एक अधिकारी का बताया था, ‘यह सिर्फ एक प्रक्रियात्मक मामला है। जिसका हम अनुसरण कर रहे हैं। इस प्रतिक्रिया को रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर पर किया जा रहा है।’ वहीं, सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने हिरासत में लिया है। इससे पहले गुरूवार को इस मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार जैद विलात्रा को कोर्ट में पेश किया गया। एनसीबी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी। जिसे बाद कोर्ट ने जैद को नौ सितंबर तक रिमांड में भेज दिया है।