फ्लाइट में नहीं थम रहे छेड़छाड़ के मामले, सोने का नाटक करके बगल में बैठी महिला को गलत तरीके से छूने लगा शख्स

देश में महिलाओं से छेड़खानी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। महिलाओं से छेड़खानी अब हवा में प्लेन के अंदर भी होने लगी है। ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी ऐसे मामलों पर सख्ती भी बरत रहे हैं लेकिन घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब प्लेन में छेड़खानी की घटना मुंबई से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में हुई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके बगल में बैठा था और जब प्लेन में लाइटें बंद हुईं उसने हरकत करना शुरू कर दिया। यह पिछले तीन महीने में पांचवी घटना है।

महिला ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह शनिवार देर रात मुंबई से गुवाहाटी जा रही थी। इस दौरान जब फ्लाइट में केबिन की रोशनी कम हुई तो वो आराम करने लगी। उसकी आखें बंद थी लेकिन जब उनकी थोड़ी देर में आंख खुली तो उन्होंने देखा कि सीट के बगल में लगा आर्मरेस्ट ऊपर है जबकि उन्होंने उसे नीचे किया हुआ था।

इससे उसे शक हुआ और उसने आर्मरेस्ट फिर से नीचे कर दिया। इसके बाद वह फिर से सोने का नाटक करने लगी। तभी उनके पास बैठे शख्स ने फिर से आर्मरेस्ट ऊपर किया और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। शख्स उनकी तरफ झुका हुआ भी था। महिला यात्री ने बताया कि शख्स की इस हरकत के बाद उन्होंने शोर मचाया और सीट की लाइटें चालू करके केबिन क्रू को बुलाया। केबिन क्रू के आने के बाद उन्होंने पूरे घटना की जानकारी दी। बाद में आरोपी डर के मारे माफी भी मांगने लगा।

 

जांच में कंपनी करेगी पूरा सहयोग- इंडिगो

वहीं इस घटना के बाद विमानन कंपनी इंडिगो ने बताया कि फ्लाइट में महिला के साथ कथित उत्पीड़न करने वाले यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विमानन कंपनी ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए पुलिस को जिस तरह की भी सहायता चाहिए होगी, कंपनी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *