बिना सिर वाले सिक्योरिटी गार्ड की तस्वीर देख घबराए लोग, जाने वायरल तस्वीर के पीछे की मिस्ट्री

ऑप्टिकल इल्यूजन किसी को भी आसानी से भ्रमित कर सकता है और इंटरनेट पर इसकी भरमार है. अब एक सिक्योरिटी गार्ड की एक तस्वीर आपको और ज्यादा कंफ्यूज कर देगी. तो आइए जानते हैं क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बिना सिर वाले सिक्योरिटी गार्ड की इस फोटो की सच्चाई.

रेडिट पर शेयर की गई तस्वीर में एक सुरक्षा गार्ड एक बंद दुकान के सामने एक कुर्सी पर बैठा दिख रहा है. वैसे तो ये काफी सामान्य सी बात है क्योंकि अक्सर घर, दुकान या ऑफिस के बाहर ड्यूटी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड बैठे नज़र आ जाते हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस फोटो में शख्स का सिर नहीं दिख रहा है.

क्या आप भी कन्फ्यूज हैं इसे देखकर ? आपको बता दें कि आप अकेले नहीं हैं, जो इस तस्वीर को देखकर भ्रमित हो रहा है, तस्वीर के पीछे के रहस्य को समझने में लोगों को काफी समय लगा. बाद में पता चला कि गार्ड तो झपकी ले रहा था और इस बीच उसका सिर बहुत पीछे चला गया था. जो तस्वीर में नज़र नहीं आ रहा है.

इस पोस्ट को अबतक 12 हजार से ज्यादा अपलोड और ढेरों रिएक्शन मिले हैं. तस्वीर को डरावना करार देने से लेकर तस्वीर के पीछे के रहस्य का पता लगाने तक, लोगों ने कमेंट में बहुत सारी बातें कहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *