इन्दौर। तेज बारिश के चलते 16 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी, इंदौर शहर के कलेक्‍टर ने घोषित किया अवकाश

*इंदौर जिले के स्‍कूलों में 16 सितम्बर को रहेगा अवकाश*

*भारी वर्षा में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने किया अवकाश घोषित*
इंदौर 15 सितम्बर 2023
इंदौर जिले में भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 16 सितम्बर 2023 को अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *