इंदौर। रियल एस्टेट ब्रोकर की रहस्यमय मौत, महिला मित्र के रूम पर अचानक बिगड़ी तबीयत

इंदौर के आजाद नगर में शनिवार देर रात एक रियल स्टेट ब्रोकर की संदिग्ध परिस्थिती में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह अपनी महिला मित्र के यहां रूका हुआ था। यहां रात में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी उसे एंबुलेस से महिला मित्र एमवाय लेकर पहुंची। यहां डाॅक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक रवि (26)पुत्र यज्ञशरण मिश्रा की एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। वह अरबिदों में अपने भाई के साथ रहते थे। महिला मित्र प्रिया ने बताया कि शनिवार को वह उनके पास आए हुए थे। रात में बाथरूम से वापस आए तो हाथ पैर अकड़ने लगे। उन्होंने पीने के लिये पानी मांगा। बिस्तर पर लेटे रहे। इस दौरान उसने पानी पिलाने की कोशिश की तो मुंह नही खोला। प्रिया ने घबराकर एंबुलेस को कॉल किया। बेसुध हालत में रवि काे एमवाय लेकर आया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

रियल स्टेट का काम करता था रवि

रवि मूल रूप से रीवा का रहने वाला है। करीब 15 साल से अपनी बहन ओर भाई के साथ इंदौर में ही रह रहा है। कुछ दिन पहले बहन की परदेशीपुरा में शादी हो गई। दोस्त प्रिया के मुताबिक रात में रवि ने ड्रिंक की। इसके बाद अंडा ओर मैगी खाए। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पीछे की वजह सामने आ पाएगी। रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *