
श्रीलंका के खिलाफ भारत के एशिया कप 2023 के फाइनल मैच से पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल का एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित अपने साथी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ लिफ्ट के बाहर खड़े होकर कुछ बात कर रहे हैं। इस दौरान शुभमन गिल ने कुछ ऐसा कहा जो शायद रोहित शर्मा को पसंद नहीं आया। इसपर भारतीय कप्तान ने अपने अंदाज में कहा- ये ऐसा नहीं होगा, पागल है क्या।
गिल ने क्या बोला होगा?
सोशल मीडिया पर यूजर्स ये कयास लगा रहे हैं कि शुभमन गिल ने क्या बोला होगा, जिसपर रोहित शर्मा ने ऐसा रिक्शन दिया। एक ने लिखा कि शुभमन गिल ने कहा होगा- रोहित भाई मैंने कल सेंचुरी किया चलो आज पार्टी करते हैं। एक अन्य के अनुसार गिल ने कहा होगा- ईशान को ड्रॉप तो नहीं करोगे ना। अंश शाह नाम के यूजर के अनुसार शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को कहा- एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम को स्टैटपैडर बोल दो। एक और एक्स यूजर के अनुसार जब गिल ने कहा कि रोहित भाई लिफ्ट छोड़ो, सीढ़ियों से चले हैं। इसके बाद रोहित ने ऐसा रिप्लाई किया।
फाइनल में दोनों पड़ बड़ी जिम्मेदारी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल एशिया कप 2023 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ सुुपर 4 के आखिरी मुकाबले में शतक लगाया था। दूसरे तरफ रोहित के बल्ले से लगातार तीन मैच में तीन फिफ्टी निकली थी। वह बांग्लादेश के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए थे। भारतीय कप्तान फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे