पंजाब में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

पंजाब के मुक्तसर में कोटकपुरा रोड पर गांव झबेलवाली के पास एक निजी कंपनी की बस सरहिंद नहर में जा गिरी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा गया है। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। वहीं करीब 10 से अधिक लोग घायल हैं। 40 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसे के समय बस में 60-65 यात्री सवार थे।

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल और विभिन्न थानों की पुलिस मौजूद है। बस मुक्तसर से कोटकपूरा की तरफ जा रही थी। घटनास्थल पर हलका विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ भी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस काफी रफ्तार में थी। बस नहर के किनारे लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ते नहर में जा गिरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *