इंदौर। जब इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने गाना गाया, “तेरे जैसा यार कहां”-देखे VIDEO

 

इंदौर में पत्रकारिता के दो विपरीत ध्रुव जिनके बीच प्रेस क्लब पर वर्चस्व को लेकर लंबे समय से अदावत रही लेकिन बुधवार शाम शहर कांग्रेस के सहभोज कार्यक्रम में एक मौका ऐसा आया जब प्रदेश टुडे समूह के हृदेश दीक्षित द्वारा कार्यक्रम में गाये गए गाने ‘तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना के दौरान श्री दीक्षित ने पहली बार इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खरीवाल को एक दूसरे के गले मिलने पर मजबूर कर दिया, इंदौर की पत्रकारिता के वर्तमान दौर में यह पहला मौका था जब दोनों खेमे के पत्रकार और तमाम कांग्रेस नेता भी एक दूसरे से गले मिलती इस जोड़ी को देखकर हर्षित हुए बिना नहीं रह सके इस दौरान इंदौर की पत्रकारिता को मिलजुल कर सदैव शीर्ष पर रखने के वादे और श्री दीक्षित के गानों की सुमधुर लहरियो के साथ यह आयोजन संपन्न हुआ 😊🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *