इन्दौर। लाखों के आभूषण-नकदी के बाद 30 लाख मांग रही थी ब्लैकमेलर महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर में ऑनलाइन कारोबारी को रेप और ब्लैकमेल के झूठे मामले में फंसाने वाली महिला को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने महिला पर लगे आरोपों को सही पाया और उसे जेल भेज दिया। 7 अप्रैल को कारोबारी ने महिला के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने महिला को धारा 384 के तहत आरोपी बनाया था। इसके बाद से ही महिला फरार चल रही थी। उसके इंदौर आते ही शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट के सामने पेश होने और पुलिस के पूछताछ करने के दौरान उसने महिला पुलिस अफसरों से कहा कि मुझे झूठा फंसाया गया है। उसने ब्लैकमेलिंग न रेप का झूठा केस दर्ज कराया है। अफसरों ने चार महीने तक मामले की जांच की और कोर्ट ने भी महिला पर पुलिस द्वारा लगाई गई धाराएं सही पाई।

शनिवार को सुनवाई के दौरान महिला ने कोर्ट के सामने जमानत मांगी लेकिन कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। हालांकि पीड़ित कारोबारी राहुल शर्मा ने कोर्ट से अपील की है कि इसमें झूठा केस लगाने का मामला भी बनता है, इसलिए महिला पर धाराएं बढ़ाई जाना चाहिए। इस पर कोर्ट ने ब्लैकमेल करने की धारा 389 बढ़ाने के आदेश लसूड़िया पुलिस को दिए हैं।

पति के खिलाफ भी दिया आवेदन

राहुल शर्मा ने 21 अगस्त को लसूड़िया पुलिस के साथ वरिष्ठ अफसरों को आवेदन दिया। आवेदन में फरारी के दौरान मदद करने के मामले में पति पर आरोप लगाए। कहा कि पति को भी आरोपी बनाया जाए। इतना ही नहीं राहुल ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि दोनों ने प्रकरण से बचने के लिये तलाक के फर्जी पेपर तैयार किए हैं।

ऐसे समझिए पूरा मामला

2019 में कारोबारी राहुल शर्मा के घर के सामने महिला अपने बच्चे और परिवार के साथ रहने आई थी। यहां महिला और कारोबारी की पहचान हो गई। 2021 में राहुल की पत्नी के मायके जाने के दौरान आरोपी महिला ने राहुल के घर आना-जाना शुरू किया। दोस्ती होने के बाद राहुल से महिला के शारीरिक संबंध बन गए।

महिला ने फोटो वीडियो बना लिए और राहुल को ब्लैकमेल किया। महिला ने राहुल को अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी का दबाव भी बनाया। राहुल के इंकार करने पर महिला वसूली करने लगी। इसके बाद राहुल से बैंक ओर ज्वेलरी के माध्यम से अलग-अलग खातों में लाखों रुपए ले लिये। बाद में रेप केस में समझौता करने की बात पर 30 लाख रुपए और मांगे। इससे तंग आकर राहुल ने महिला की शिकायत कर दी।

धमकाया कि कहना नहीं माना तो झूठे केस में फंसाएगी

महिला राहुल को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। बदनामी के डर से राहुल घर में ही रहने लगा। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस कारण उसका बिजनेस भी ठप पड़ने लगा। दबाव में आकर उसने 20 जनवरी 2022 को अपने यस बैंक के अकाउंट से 80 हजार रुपए महिला के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट में ट्रांसफर किए।

इसके बाद 4 फरवरी 2022 को 40 हजार रुपए दिए। 2 मार्च को फिर से 40 हजार का अमाउंट ट्रांसफर किया गया। इसके बाद 4 और 6 मार्च 2022 को 40 हजार और 1 लाख रुपए के दो ट्रांसफर किए। ब्लैकमेलर महिला इसके बाद भी नहीं मानी। उसने रेप केस में फंसाने की धमकी दी और ज्वेलरी दिलाने का दबाव बनाने लगी।

महिला ने एमजी रोड स्थित आनंद ज्वेलर्स से 1 लाख 78 हजार की ज्वेलरी खरीदी। जिसका पेमेंट राहुल के ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से कराया।13 अक्टूबर 2022 को आनंद ज्वेलर्स से ही एक डायमंड रिंग खरीदी। इसका पेमेंट भी राहुल ने ही किया। इसके बाद 28 अक्टूबर 2022 को पंजाब ज्वेलर्स राजबाड़ा से 1 लाख 82 हजार के सोने के कंगन खरीदे। आरोपी महिला की डिमांड बढ़ती जा रही थी। इससे परेशान होकर राहुल ने जब उसकी बातों को मानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वह फिर उसे ब्लैकमेल करने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *