इंदौर सांवेर रोड पर कार हादसा:ड्रायवर की मौत – देखे VIDEO

 

इंदौर उज्जैन रोड पर सोमवार सुबह एक हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है अन्य वाहन की टक्कर के बाद कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद एंबुलेंस से ड्राइवर को एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

सांवेर पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह 8 बजे के लगभग की है। सोपान (37) पुत्र सामाधान बोरे निवासी तिरूपति नगर इंदौर से उज्जैन के लिये निकले थे। रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। कार के आगे से परखच्चे उड़ गए। जिसमें सोपान की मौत हो गई।

मेहमान को लेने जाना था उज्जैन

सोपान रानीबाग इलाके में रहने वाले अविनाश के यहां कार ड्राइवर है। रविवार को अविनाश ने कॉल कर कहा था कि सुबह उज्जैन से मेहमान आ रहे है। उन्हें लेकर आना है। जिसके बाद सोमवार सुबह सोपान अपने घर से निकला था। सोपान के परिवार में उसके तीन बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *