टीनू भी थे “एक”से दावेदार-विजयवर्गीय टिकट का ऐलान होते ही विजयवर्गीय के घर पर एक नंबर के भाजपाइयों का मजमा

 

टीनू भी थे “एक”से दावेदार-विजयवर्गीय
टिकट का ऐलान होते ही विजयवर्गीय के घर पर एक नंबर के भाजपाइयों का मजमा

कैलाश विजयवर्गीय के टिकट के ऐलान के बाद एक नंबर विधानसभा के जो नेता नंदानगर पहुंचे थे, उनमें सबसे पहला नाम दीपक जैन टीनू का ही था।विजयवर्गीय ने सबके सामने कहा, ये भी एक नंबर का मजबूत दावेदार था, लेकिन पार्टी ने जो फैसला किया है, अब उस पर चलना है। मैं तो आकाश को लेकर भी यही कहता हूं कि उसने अपनी जगह बनाई है। आगे जैसा पार्टी कहेगी, वैसा करेंगे। टीनू का विजयवर्गीय परिवार से पुराना नाता है आकाश विजयवर्गीय से लेकर आशा विजयवर्गीय तक सभी से उनकी नज़दीकी रही है एक नंबर विधानसभा में भी जब जैन का कोई कार्यक्रम रहता है तो उसमें सबसे पहले विजयवर्गीय नज़र आते थे, उनके चुनाव में दो जैन को संचालन की ज़िम्मेदारी भी दी जा सकती है कल रात एक नंबर की तमाम मंडल अध्यक्ष और पार्षदों की टीम नंदानगर पहुंच गई थी।
नंदानगर में जैसे ही ये खबर पहुंची कि कैलाश विजयवर्गीय को एक नंबर से टिकट मिल गया है। उनके घर के बाहर भीड़ होना शुरू हो गई। धीरे-धीरे कर एक नंबर विधानसभा के तमाम नेता वहां पहुंच गए। एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान अपनी टीम के साथ विजयवर्गीय के घर पहुंचे। महेश चौधरी, संदीप दुबे, बरखा मालू, संध्या यादव, मनोज मिश्रा, नीता शर्मा ने विजयवर्गीय से वादा किया कि आप पर्चा भर देना, बाकी काम हम करेंगे। विजयवर्गीय ने सबको यही कहा, मुझे और भी विधानसभाओं में जाना है। आप लोगों को ही मेरा चुनाव संभालना पड़ेगा। आप लोगों को ही चुनाव संभालना है। सभी को उम्मीद थी कि एक नंबर से विधायक रहे सुदर्शन गुप्ता भी विजयवर्गीय के घर पहुंचेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब गुप्ता का विरोध कर रहे तमाम नेता विजयवर्गीय के लिए एक कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *