
दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम में करोड़ो की चोरी का मामला सामने आया है. यह मामला भोगल इलाके में स्तिथ उमराव ज्वेलर्स का है. यहां कल देर रात चोर ने पूरे शो रूम के गहने साफ कर दिए गए. इस दौरान उमराव ज्वेलर्स में 20 से 25 करोड़ की चोरी हुई है.
बताया जा रहा है कि चोर दीवार में सेंध लगाकर कर शोरूम में लॉकर तक पहुँचे थे. चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोर शो रूम की चौथी मंजिल से छत का ताला तोड़कर नीचे आए. इसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार में छेद किया और सीसीटीवी के कनेक्शन काट दिए.
जानकारी के मुताबिक, शो रूम के मालिक ने रविवार शाम को शो रूम बंद किया था. अगले दिन यानी सोमवार शो रूम बंद रहता है. आज सुबह जब शोरूम खुला तो चोरी की घटना का पता चला.जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस मामले की जानकारी मिलते ही निजामुद्दीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच शो रूम के अंदर है. पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है .