उज्जैन 15 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोपी के पिता ने मांगी मौत की सजा, बोले-उसे गोली मार देते-देखें VIDEO

‘बच्ची के साथ बहुत ही गलत हुआ। जो भी दोषी हो उसे सजा मिलनी ही चाहिए। ऐसे अपराधियों को मौत की सजा नहीं तो और क्या सजा देंगे? अगर मेरे बेटे ने अपराध किया है तो उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने उसे क्यों पकड़ा, उसे गोली मार देनी चाहिए थी। ‘

ये कहना है उज्जैन में 15 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी का वो रोते हुए कहते हैं कि ‘क्या मुंह दिखाऊ मैं लोगों को..? कौन पूछेगा ..? मैंने ऐसा सोचा नहीं था कि मेरा बच्चा ऐसा निकल जाएगा। ‘

आरोपी के पिता का ये भी कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि उनके बेटे ने यह किया होगा। पिता का तर्क है कि अगर बेटे ने ऐसा किया होता तो वो यहां से भाग जाता। वो भागा नहीं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैं किसी के अंदर घुसकर तो देख नहीं सकता। अब किया है तो सजा मिलनी ही चाहिए।
आरोपी को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

आरोपी भरत सोनी को शुक्रवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने उसे 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, आरोपी के घायल होने के चलते उसे डॉक्टर ने इंदौर रेफर किया है।

दरअसल, आरोपी भरत सोनी ने गुरुवार को घटनास्थल से भागने की कोशिश की थी। भागते वक्त गिरने से वो जख्मी हो गया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने आरोपी को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया है।
ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस…. एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 100 से भी ज्यादा निगरानीशुदा बदमाशों से पूछताछ की। रिक्शा चालकों, बस ऑपरेटरर्स के साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कई लोगों से भी पूछताछ की गई। उज्जैन पहुंचने के बाद पीड़ित करीब 6 लोगों के संपर्क में आई। जिसमें चार ऑटो वाले और दो अन्य लोग थे। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।

पुलिस ने करीब 700 से अधिक कैमरे के फुटेज खंगाले। फुटेज में अलग-अलग लोकेशन पर पीड़ित बच्ची दिखाई दी। रेलवे स्टेशन के बाहर पूछताछ में पता चला कि लड़की को भरत सोनी लेकर गया था, लेकिन उसने जुर्म कबूलने से मना कर दिया । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भरत सोनी की लोकेशन ट्रेस करवाई तो सुबह 5 से 5.15 बजे के बीच उसकी लोकेशन जीवन खेड़ी के आसपास मिली।
28 सितंबर को मुखबीर ने सूचना दी कि लड़की को आरोपी भरत सोनी अर्जुन लिखे ऑटो में अपने साथ ले गया था, एसआईटी सदस्यों ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सुनसान जगह पर ले जाकर किया रेप पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने स्टेशन के बाहर से लड़की को अपने ऑटो में बैठाया था। इसके बाद वो उसे लेकर जीवन खेड़ी पंहुचा। यहां सुनसान इलाके में उसने बच्ची के साथ रेप किया। फिर लड़की को वहीं छोड़कर भाग गया। इस दौरान राकेश नाम का शख्स अपना ऑटो लेकर पहुंच गया। लड़की के लिफ्ट मांगने पर उसने उसे ऑटो में बैठा लिया। इसी दौरान बच्ची के खून के धब्बे राकेश के ऑटो में लग गए।

राकेश ने कुछ दूर ले जाकर लड़की को हाटकेश्वर कॉलोनी के बाहर छोड़ दिया। यहीं से लड़की तिरुपति ड्रीम्स होते हुए दांडी आश्रम तक पहुंच गयी और इसके बाद ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।
भागने की कोशिश में हाथ-पैर फ्रैक्चर

गुरुवार को पुलिस मुख्य आरोपी भरत सोनी को जीवन खेड़ी में मौका मुआयना के लिए ले गई। यहां लड़की के कपड़े और उसकी चप्पल पुलिस को मिली। पुलिस अपने काम में लगी थी, इसी दौरान आरोपी भरत सोनी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उसके पैर और हाथ में चोट लगी। उसके एक पैर और एक हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है, शुक्रवार को उसका ऑपरेशन किया जाएगा।

पुलिस ने बताया की आरोपी पर 376, पॉस्को में मामला दर्ज किया है। अब हिरासत से भागने के आरोप में 224 में भी मामला दर्ज होगा। आरोपी भरत पिता राजू सोनी उम्र 24 वर्ष का पहले का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला। उसके खिलाफ माधव नगर थाना और नानाखेड़ा थाने में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज है।
बच्ची सतना की रहने वाली

पीड़ित बच्ची सतना जिले की रहने वाली है। शुरुआती में पुलिस और एक्सपर्ट ने बच्ची से बातचीत की थी, तब यह अनुमान लगाया गया था कि वह प्रयागराज (UP) की रहने वाली हो सकती है।

25 सितंबर को लड़की बदहवास हालत में महाकाल थाना इलाके में दांडी आश्रम के पास मिली थी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। वह पूरे आठ किलोमीटर चलती गई। फुटेज में ही बच्ची 5 ऑटो ड्राइवर के साथ दिखी है।

पुलिस ने पहले बच्ची की उम्र 12 साल बताई थी। हालांकि FIR कॉपी में उम्र 15 साल दर्ज है। SP सचिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित सतना जिले के एक गांव की रहने वाली है। 24 सितंबर को घर से गायब हुई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना जिले के जैतवारा थाने में दर्ज है।
मां बचपन में छोड़कर चली गई, पिता अर्धविक्षिप्त जैतवारा पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां बचपन में ही उसे छोड़कर चली गई थी। पिता अर्धविक्षिप्त है। बच्ची अपने दादा और बड़े भाई के साथ एक गांव में रहती है। गांव के ही स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके लापता होने पर दादा ने 24 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सतना पुलिस की टीम भी उज्जैन के लिए रवाना हुई है।

तड़के 3.15 से सुबह 5 बजे तक घुमाते रहे ऑटो

ड्राइवर

बच्ची अपने घर से निकलकर ट्रेन से उज्जैन पहुंची थी। वह सोमवार तड़के 3 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतरी। यहां उसने एक ऑटो ड्राइवर से कुछ बात की। सुबह 5 बजे तक बच्ची अलग-अलग ऑटो ड्राइवर के साथ CCTV फुटेज में नजर आई है।
CM शिवराज बोले- अपराधी को कड़ी सजा

दिलाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- उज्जैन में मासूम बिटिया के साथ जघन्य अपराध करने वाला आरोपी पकड़ा गया है। वह उज्जैन का ही है। उसे कठोरतम दंड दिया जाएगा। हम कसर नहीं छोड़ेंगे, अपराधी को कड़ी सजा दिलाएंगे। मैं लगातार हर घंटे स्थिति पता कर रहा था।

इस तरह के अपराधी समाज में रहने के लायक नहीं है। उसने मध्यप्रदेश की आत्मा को घायल किया है। बेटी मध्यप्रदेश की है। उसकी हर तरह से हम चिंता करेंगे। वो मेरी बेटी है, मध्यप्रदेश की है। मैं चिंता करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *