इंदौर। कॉलेज टीचर के घर से 5 डायमंड की अंगूठियां और रोलेक्स घड़ी की चोरी: नौकरानी की बेटी के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर की विजयनगर पुलिस ने डेली कॉलेज की टीचर की शिकायत पर नौकरानी की बेटी के खिलाफ चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी महिला जब कॉलेज टीचर के यहां काम करने आती तो अपनी बेटी को लेकर आ जाती। इस दौरान बेटी ने 5 डायमंड की अंगुठियां और रोलेक्स की घड़ी चुरा ली। जब टीचर और उनके परिवार के लोगों ने सख्ती से पूछताछ की तो चोरी कबूल कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्रसिंह के मुताबिक श्रद्धा हसीजा निवासी स्कीम नंबर 74 की शिकायत पर एक लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया है। श्रद्धा ने बताया कि वह डेली कॉलेज में टीचर है। 5 सितंबर को उनके घर से डायमंड की 5 अंगुठियां चोरी हो गईं। इसके बाद 26 सितंबर को रोलेक्स की घड़ी कमरे में नहीं मिली। इसके बाद हमने घड़ी और अंगुठियां फिर से तलाशे ।

इस मामले में मुझे अपनी नौकरानी अनु (परिवर्तित नाम) पर शंका हुई। अनु घर पर झाड़ू-पोंछा करने आती तो अपनी बेटी को भी ले आती। मैंने 27 सितंबर को नौकरानी अनु को कॉल किया। कहा कि उनके घर से रोलेक्स की घड़ी गायब है। इस पर उन्होंने कहा कि बेटी से बात करके बताती हूं। कुछ देर बाद फोन करके अनु ने बता दिया कि उनकी बेटी ने चोरी नहीं की है।

बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घड़ी लाकर चुपचाप दे दी। इसके बाद पांच अंगूठी के बारे में पूछताछ की तो उसने इनकार कर दिया। बाद में टीचर श्रद्धा ने अपनी अफसर सहेली शैलजा को संपर्क किया। जिसके बाद उसने बताया कि अनु की बेटी ने उनके यहां से बेशकीमती वॉच चुराई थी। मामले में टीचर ने अपने पति से बात की।

जिसके बाद विजय नगर पुलिस को मामले में शिकायत की गई। पुलिस ने इस मामले में लड़की को हिरासत में लिया है। उससे चोरी के मामले में पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले में इंदौर पुलिस की महिला अफसर के यहां भी चोरी की बात सामने आई है। अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *