
इंदौर के एक युवक ने हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की। क्राइम ब्रांच ने आरेापी को पकड़ लिया। जिसके बाद उसे द्वारकापुरी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान आकाश पुत्र मुन्नालाल राठौर निवासी कुंदन नगर द्वारकापुरी की एक पोस्ट दिखी। जिसमें उसने आर्म्स का फोटो अपने साथ लगाया। इसके बाद उसकी पहचान करते हुए आरोपी को द्वारकापुरी इलाके से पकड़ा गया। उसके पास से पिस्टल ओर जिंदा कारतूस मिला है। आरोपी ने हथियार खंडवा इलाके से खरीदा था। क्राइम ब्रांच आगे के लोगो के नाम निकाल रही है।