इंदौर। आचार संहिता लगते ही एक्शन में प्रशासन, पुलिस ने जब्त किए 34 लाख नकद- देखें VIDEO

आचार संहिता के बीच आज इंदौर जिले के देपालपुर सिमरोल और सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 3 बड़ी कार्यवाही हुई हैं। गौतमपुरा उज्जैन रोड में बहिरामपुर जाँच नाके में 18 लाख 55, हज़ार रुपया की नक़दी बरामद की गई है। SDM रवि वर्मा ने बताया है कि ज़ब्ती कार्रवाई जारी है। वही सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत चिमली फाटे में स्टेटिक टीम द्वारा 12 लाख रुपया की नक़दी जाँच के दौरान बरामद की गई है। SDM सांवेर गोपाल वर्मा ने बताया है कि इनकम टैक्स विभाग को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी उमाकांत चौधरी इंदौर द्वारा बताया गया कि गवालू चेकिंग नाका के दौरान पुलिस और एस एस टी टीम द्वारा रवि पिता हरीश बोबडे जाति एससी उम्र 36 साल निवासी 1172 द्वारकापुरी इंदौर की baleno कार नंबर एमपी 09 cw 2787 से 4 लाख रुपए जब्त किए गए जो बड़वाह से इंदौर पैसे लेकर जा रहा था जब्त पेसो के संबंध में मौके पर विधिवत कागज प्रस्तुत नहीं किए गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *