बेंगलुरु में आईटी की रेड, फ्लैट में मिले 42 करोड़; विधानसभा चुनाव में होनी थी फंडिंग

छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बेंगलुरु एक बड़ा फंडिग सेंटर बन गया है. इसका खुलासा पूर्व महिला पार्षद के फ्लैट में पड़े आयकर विभाग के छापे से हुआ है, जिसमें बिस्तर के नीचे से 23 बक्सों में 42 करोड़ रुपए नगद मिला है. मामले में महिला पूर्व पार्षद के साथ उसके ठेकेदार पति से पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनावों के लिए पैसा जमा करने की सूचना पर आयकर विभाग आयकर विभाग शहर में छापेमारी कर रहा है. इसी कड़ी में आरटी नगर में दो स्थानों पर छापेमारी की. इसमें आत्मानंदा कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में गुरुवार देर रात की गई छापेमारी के दौरान 42 करोड़ रुपए नगद मिले.

सूत्रों ने बताया कि फ्लैट खाली था और वहां कोई नहीं रहता था, हालांकि, आईटी अधिकारी फ्लैट मालिक के विवरण के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं. घटनाक्रम के बाद आयकर अधिकारी पूर्व पार्षद और उनके पति से उनके आवास पर पूछताछ कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद का पति एक ठेकेदार है, जिसने पिछली भाजपा सरकार पर 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया था. छापेमारी के संबंध में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *