
इंदौर की विजयनगर पुलिस ने पिछले सप्ताह बिल्डर पर रेप और तांत्रिक क्रिया कर मां से रेप और बच्ची से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस एक ओर आरोपी बिल्डर की तलाश कर रही है, दूसरी ओर वह थाने पर आकर कुछ पुलिसकर्मियों से मिलकर चला गया। इसकी भनक अफसरों को बाद में लगी। हालांकि अब वे जांच के साथ आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं। इधर, सूत्रों का दावा है कि आरोपी मांगलिया के अपने फार्म हाउस में फरारी काट रहा है। यह जानकारी उन पुलिसकर्मियों को है जिनसे मिलने बिल्डर थाने पर पहुंचा।
विजय नगर टीआई रवीन्द्र गुर्जर ने बिल्डर नवल किशोर गर्ग निवासी शहनाई रेसीडेंसी के खिलाफ 8 दिन पहले 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और उसकी मां से रेप के मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। लेकिन इस मामले में नवल किशोर गर्ग की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस 8 दिन बाद भी खाली हाथ है।
महिला के परिवार को मिल रही धमकी
इधर पीड़ित महिला ओर उसके परिवार ने पुलिस को बताया कि बिल्डर नवल किशोर गर्ग के लोग केस में समझौता करने को लेकर महिला और उसके परिवार पर लगातार दबाव बना रहा है। पीड़िता का आरोप है कि विजयनगर नगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की इसके चलते मुझे जनसुनवाई में जाना पड़ा। जहां उसने अफसरो को वीडियो बताकर गर्ग ही हरकतें बताई। इसके बाद गर्ग को लेकर दो थानो की पुलिस केस दर्ज करने के मामले में उलझती रही।
महिला एसआई को मिल चुका है नोटिस
विजयनगर में केस दर्ज करने के बाद कोर्ट ने इस मामले में एसआई सीमा धाकड़ को एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जिसमें पीड़िता और उसके बच्ची के 24 घंटे में बयान नहीं होने का कारण पूछा। जानकारी के मुताबिक विजयनगर पुलिस ने 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद दोनों पीड़िताओं के बयान 164 के तहत कोर्ट में करवाए थे। इस मामले में एक सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों ने भी नवल गर्ग के मामले में पुलिस कार्रवाई और नवल की मदद करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
मांगलिया के फार्म हाउस पर फरारी काटने की सूचना
पुलिस का दावा है कि जांच के डर से बिल्डर गर्ग शहनाई रेसीडेंसी स्थित फ्लैट और ऑफिस से नदारद है। पुलिस को मुखबिरों से यह भी जानकारी मिली है कि गर्ग मांगलिया स्थित अपने फार्म हाउस पर मौजूद है। पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह अग्रिम जमानत की कोशिशें भी कर रहा है।
कमोडिटी के काम के साथ बिल्डर की मौत में आया था नाम
नवल किशोर गर्ग का कमोडिटी मार्केट के काम में भी नाम सामने आ चुका है। बिल्डर हेमंत की मौत में नवल किशोर का नाम सुसाइड नोट में मिला था। लेकिन परिवार से बातचीत होने के बाद पुलिस ने उक्त मामले में केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद नवल ने कई बिल्डरों के साथ मिलकर कॉलोनियों का काम भी किया।