
गोवर्धननाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। लट्ठ व हथियार लिए आरोपी मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए, फिर भी मल्हारगंज पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय अदमचेक काटा।
वारदात कालानी नगर निवासी जितेंद्र दुबे (46) के साथ हुई। उन्होंने बताया कैलाश भावसार, उसके बेटे राम और चर्चित शास्त्री ने मंदिर परिसर में पुराने विवाद को लेकर मारपीट की। मामले में मल्हारगंज टीआई लोकेश भदौरिया का कहना है जितेंद्र दुबे के खिलाफ दूसरे पक्ष ने 5 अक्टूबर को एफआईआर की थी। मंदिर के जो फुटेज आए हैं, उसके बाद हमने जितेंद्र का मेडिकल करवाया लेकिन कोई चोट नहीं थी। दोनों पक्षों का आपसी विवाद होने से अदमचेक काटा है।
पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप