इंदौर में केरल के निगम कमिश्नर की मौत,50 सदस्यों की टीम के साथ दौरे पर आए थे

इंदौर में 50 सदस्यों के साथ दौरे पर आए केरल के नगर निगम कमिश्नर की होटल में मौत हो गई। रात में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी। सूचना के बाद इंदौर नगर निगम के अफसर मौके पर पहुंचे। एमवाय अस्पताल में बुधवार को उनका पोस्टमार्टम कराया गया। यह टीम इंदौर में स्वच्छता को लेकर दौरे पर थी। सभी सदस्य होटल प्राइड में रुके थे।

मंगलवार रात यहां केरला के निगम कमिश्नर संजीत कुमार (47) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निगम कमिश्नर पहुंचीं, प्लेन से जाएगा शव

सूचना के बाद मंगलवार रात में ही इंदौर के नगर निगम अफसरों का दल अस्पताल पहुंचा। इंदौर नगर निगम की कमिश्नर हर्षितासिंह भी एमवाय अस्पताल पहुंची। शव को सुबह पोस्टमार्टम कर रवाना कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्लेन से शव को केरल भेजने की तैयारी की गई है। शव को एंबुलेंस से एयरपोर्ट के लिये रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *