
सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखकर आप हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेंगे तो वहीं कुछ वीडियो देखने के बाद लोगों को हैरत होती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और कहेंगे कि लोग कितने बेवकूफ हो सकते हैं। वायरल वीडियो में एक बंदा पेट्रोल पंप पर लाइटर का इस्तेमाल करता है। इकी उसे ऐसी सजा मिलती है कि वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा।
पेट्रोल पंप पर कर दी गलती
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर खड़े होकर अपनी गाड़ी में फ्यूल भर रहा है। गाड़ी में फ्यूल भरते-भरते ना जाने उसके मन में क्या आता है और वह अपने जेब में हाथ डालकर एक लाइटर निकालता है। जैसे ही वह बंदा लाइटर जलाता है, फ्यूल उसके कॉन्टैक्ट में आ जाता है। और वहां तुरंत आग लग जाती है। पहले तो बंदा दूर भागता है लेकिन फिर पास आकर उसे बुझाने के लिए पेट्रोल का पाइप कार से बाहर निकालता है। मगर फ्यूल के बाहर निकलते ही आग बढ़ जाती है। वीडियो में आगे आप देखेंगे कि बंदा अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग जाता है और पेट्रोल पंप पर आग जलती रहती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
देखिए शख्स की गलती
Cooorreeeeeeee pic.twitter.com/AsSzdStK87
— ¡Los increíbles premios Darwin regresan! (PARODIA) (@LosDarwinAwards) October 18, 2023
आपने हर पेट्रोल पंप पर देखा होगा कि वहां लोगों को सावधान करने के लिए बोर्ड लगाया जाता है। पेट्रोल पंप पर आग लगने का चांस ज्यादा होता है इसलिए वहां लाइटर, माचिस जैसी चीजों को इस्तेमाल करने से मना किया जाता है। अगर आप किसी को ऐसी गलती करते हुए देखतें हैं तो तुरंत उसे रोकें, वरना इसका खामियाजा दूसरों को भरना पड़ सकता है।
लोगों ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को @LosDarwinAwards नाम के पेज से शेयर किया गया है। 18 अक्टूबर 2023 को शेयर किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद हर कोई इस बंदे की बेवकूफी से हैरान है। एक यूजर ने लिखा- मुझे जानना है कि इसने सिगरेट पीना छोड़ा या नहीं। तो दूसरा यूजर लिख रहा है- इसके साथ यही होना चाहिए था।