कटनी में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं में मारपीट एक दूसरे पर फेंकी कुर्सियां – देखे VIDEO

कटनी। आम आदमी पार्टी जिले के बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ में प्रत्याशी न घोषित होने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कार्यालय घेर लिया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

कार्यालय में बैठाया लेकिन वहां भी गहमा गहमी शुरू हो गई

जिला पदाधिकारियों ने समझाकर कार्यकर्ताओं को कार्यालय में बैठाया लेकिन वहां भी गहमा गहमी शुरू हो गई। आक्रोशित कार्यकर्ता फिर से हंगामा करने लगे और प्रत्याशी घोषित न करने के पीछे साजिश करने का आरोप लगाते हुए कुर्सियां उछालने लगे। लगभग एक घण्टे तक हंगामा जारी रहा।

एक या दो दिन में प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है

पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश स्तर पर बायोडाटा भेजे गए हैं और एक या दो दिन में प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। वहीं बहोरीबंद व विजयराघवगढ़ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्याशी घोषित नही होता तो वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *