इंदौर। थाने में घुसकर बीजेपी नेता के बेटे को पीटा,जांघ में चाकू मारा- देखें VIDEO

इंदौर के खजराना थाने में गुरुवार तड़के तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर पार्टी करने की बात पर विवाद हो गया। विवाद खजराना थाने पहुंचा तो थाने में भी आरोपी युवक-युवतियों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इस घटनाक्रम में शिकायतकर्ता भी घायल हुए हैं। एक को चाकू भी मारा गया है। घायल युवक भाजपा नेता का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने युवती ओर उसके साथियों पर हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया है। इधर भाजपा नेता के बेटे ने थाने में तोड़फोड़ की बात का वीडियो वायरल किया। जिसे लेकर थाने में जाकर उसने माफी मांगी, डीसीपी ने भी थाने में तोड़फोड़ की बात से इंकार किया है। वही किरायेदार की सूचना नही देने को लेकर भाजपा नेता के बेटे पर भी केस दर्ज करने की बात की जा रही है।

खजराना थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी में चल रही पार्टी के दौरान भाजपा नेत्री के बेटे अर्जुन उर्फ मॉडल जोशी और कान्हा पर युवक-युवतियों ने हमला कर दिया। गुरुवार देर रात रात तीन बजे अर्जुन पालीवाल और कान्हा तेज आवाज आने के कारण युवक-युवतियों को रोकने पहुंचे। इसे लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। इसके बाद अर्जुन और कान्हा के साथ राकेश पिता ब्रजगोपाल निवासी प्रीति नगर और आरक्षक शुभम ने खजराना थाने में शिकायत की।

इनकी शिकायत पर PCR वैन युवक-युवतियों को पकड़कर थाने ले आई। चाकूबाजी ओर मारपीट करने वाली युवती ओर उसके साथियों को एसआई निधी मितल ने जमकर सबक सिखाया।

स्टूडेंट और पालीवाल पर हमले का आरोप

इस मामले में एक स्टूडेंट के गाल पर ब्लेड मारने और भाजपा नेत्री के बेटे अर्जुन जोशी ने चाकू मारने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक मारपीट करने वाले संदेही अजय, शादाब और जानू हैं। दो दिन पहले भी उन्होंने खजराना इलाके में ही कार से जा रहे युवक पर भी हमला किया था। इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के हस्तक्षेप के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया।

डीसीपी ने किया इंकार

पूरे घटनाक्रम में डीसीपी अभिषेक आनंद ने थाने में तोड़फोड़ की बात से इंकार किया है। उनके मुताबिक मकान मालिक और किराएदार का आपसी विवाद था। इधर, टीआई उमराव सिंह का कहना है कि मकान मालिक के साथ चाकूबाजी की वारदात हुई है। रात में आरोपियों को महिला सब इंस्पेक्टर पकड़कर थाने ले आई। हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों में एक लड़की मुस्कान है जो अर्जुन पालीवाल के यहां किराए से रहती है।

किरायेदार को लेकर नही दी जानकारी

अर्जुन पालीवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। जिसमें थाने में हंगामा और तोड़फोड़ की बात की। अफसरों ने उसे थाने बुलाया ओर अंदर तोड़फोड़ की बात पूछी तो वह माफी मांगने लगा। उसने अपनी गलती को लेकर माफी मांगी। बताया जाता है कि मुस्कार ओर खुशी नाम की दो युवतियां चार दिन पहले ही अजुर्न के मकान में रहने आई थी। उन्होंने रात में अपने साथियों के साथ शराब पार्टी की ओर हंगामा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *