इंदौर में कांस्टेबल पासिंग परेड के कल्चरल नाइट में महिला SP और पुलिस अफसरों का डांस, परिवार सहित पहुंचे थे ADG और कमिश्नर-IG – देखे VIDEO

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज इंदौर में शुक्रवार देर रात आरक्षकों की 76वीं बैच की पासिंग आउट परेड के पहले कल्चरल नाइट हुई। प्रोग्राम में आईपीएस, एडिशनल एसपी, डीएसपी ने मंच पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम में नव आरक्षकों को सम्मानित भी किया गया। अब इनकी जिलों में पोस्टिंग की जाएगी।

प्रोग्राम में केरल, नेपाल, शहडोल-मंडला का गौंड, झाबुआ-आलीराजपुर का भगोरिया, राजस्थान के गणगौर सहित अलग अलग नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क, चाइल्ड हेल्प लाइन को नृत्य नाटिका के नाम से प्रस्तुत किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में 1247 नव आरक्षक सम्मिलित हुए। पुलिस स्टाफ ने प्रशिक्षुओं को बधाई दी और कहा-आप फील्ड में जाकर जनता की सेवा कीजिए।

पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की एसपी एसपी यांग चेन भूटिया ने मुख्य अतिथि एडीजी ट्रेनिंग अनुराधा शंकर को बुके देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ADG ट्रेनिंग अनुराधा शंकर थी। विशेष अतिथि कमिश्नर इंदौर मकरंद देउस्कर व आईजी ग्रामीण राकेश गुप्ता थे। कार्यक्रम के अंत में पीटीसी एसपी यांग चेन भूटिया, एडिशनल एसपी सुनीता रावत व सौम्या अग्रवाल, डीएसपी गीता चौहान, राजीव त्रिपाठी, टीआई आनंद यादव सहित अन्य ने जमकर डांस कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। 30 अक्टूबर को पासिंग आउट परेड डीजीपी सुधीर सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में होगी।

प्रमाण पत्र, शील्ड और नकद पुरस्कार भी दिए

इस अवसर पर 76वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र में आंतरिक परीक्षा के प्रत्येक प्रश्नपत्र में सर्वाधिक अंक लाने वाले शारीरिक क्षमता निशानेबाजी (मस्केटरी) भाषण, निबंध, सांस्कृतिक गतिविधियों, 5 किमी दौड़ और 18 किमी पैदल चाल में सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी ( महिला/पुरुष), खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टोली नं. 17 के सभी प्रशिक्षुओं, आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब एक्टिविटी, साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन और अन्य प्रतियोगिताओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र, शील्ड और नकद पुरस्कार से मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक संध्या में प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन निधि देउस्कर, इशिता राणा खंडेलवाल, डॉ. अंजना चक्रपाणि मिश्र की निर्णायक समिति द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अतिथियों के साथ प्रशिक्षुओं का सह भोज भी रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *