भोपाल से सागर की ओर जा रही चार्टर्ड बस में लगी आग, 20 मिनट में बस पूरी तरह जल कर हुई खाक- देखें VIDEO

 

भोपाल से सागर जा रही चार्टर्ड बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट से सोमवार दोपहर आग लग गई। पास से गुजर रहे बाइक चालक ने धुआं उठता देख ड्राइवर सुरेश सूर्यवंशी को बताया। ड्राइवर ने जैसे ही साइड मिरर में देखा तो धुआं उठ रहा था। उसने बस रोकी और सभी 23 यात्रियों को नीचे उतारा। करीब 20 मिनट में ही बस खाक हो गई। हादसा सागर रोड पर मड़ीपुर-चक्क पाटनी गांव के बीच दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *