ACS और सीनियर ब्यूरोक्रेट IAS सुबोध अग्रवाल पर ED की रेड, आवास दफ्तर सहित 20 ठिकानों पर पहुंची टीमें

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की टीमों के ईडी अधिकारियों ने CRPF फोर्स के साथ छापामार कार्रवाई कर रही है। जल जीवन मिशन मामले में प्रवर्तन निदेशालय पूरे राजस्थान में 25 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

बता दें कि प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी सुबोध अग्रवाल सहित कई अधिकारियों के आवास पर ईडी टीमें पहुंची है। ईडी की छापेमारी से अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। सुबोध अग्रवाल एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हैं। वहीं, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी तक भी ईडी की आंच आ सकती है।

बताते चलें, ACS और सीनियर ब्यूरोक्रेट IAS सुबोध अग्रवाल पर ED की रेड जारी है। उनके आवास, दफ्तर सहित 20 ठिकानों पर ईडी की टीमें पहुंची हैं। वहीं, केडी गुप्ता, चीफ इंजीनियर, दिनेश गोयल, इंजीनियर और रामकरण शर्मा, प्रॉपर्टी डीलर के जयपुर स्थित ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई जारी है।

ईडी की छापेमारी की खबर लगते ही विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम सचिवालय में भी पहुंची और विभाग के कार्यालय में सर्च किया जा रहा है। इससे पहले भी ईडी ने जलदाय विभाग से जुड़े कई अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर सर्च किया था। माना जा रहा है कि ईडी की इस कार्रवाई के दौरान कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। मामले में सुबोध अग्रवाल की जल्द गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *