इंदौर। एमवाय अस्पताल में बड़ा हंगामा, मरीज को चांटा मारने वाले डॉक्टर ने जहर खाया; जमकर हो रही है नारेबाजी – देखे VIDEO

इंदौर के एमवाय अस्पताल में हाल ही में हुए थप्पड़ कांड वाले डॉक्टर ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। एमवायएच में एचआईवी पॉजिटिव मरीज को चांटे मारने वाले जूनियर डॉक्टर ने शुक्रवार रात मच्छर मारने की दवा की दो बॉटल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें जूनियर डॉक्टर द्वारा उस घटना के बाद किसी को मुंह न दिखा पाने की बात कही है। इसके बाद एमवायएच में डॉक्टर्स ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद तीन थानों का पुलिस बल लगाना पड़ा था।

अस्पताल परिसर में हंगामा देर रात तक चलता रहा। जानकारी मिलते ही संभागायुक्त के साथ अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे तो उनका भी घेराव कर दिया। उनका कहना है कि डॉक्टर पर हुई कार्रवाई ठीक नहीं है। इससे वह डिप्रेशन में आ गया था। इस कारण उसने ऐसा कदम उठाया।

 

घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में जूनियर डॉक्टर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

जूनियर डॉ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नयन जैन के मुताबिक जहर खाने वाले डॉ. कौशल की हालत अब ठीक है। एसोसिएशन ने किसी भी प्रकार की हड़ताल और विरोध की बात नहीं कही है।

यहां समझिए पूरा मामला

आज से एक हफ्ते पहले एमवाय हॉस्पिटल में इलाज के लिए आए एक पेशेंट को डॉक्टर ने जमकर पीटा था। पिटाई का कारण पेशेंट का एचआईवी पॉजिटिव होना था। तब बताया गया कि पेशेंट ने खुद के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी छुपाई थी। इससे गुस्साए डॉक्टर ने मरीज की पिटाई कर थी।

वाकया एक सप्ताह पहले शनिवार दोपहर का था। सांवेर रोड निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। परिवार के लोग उसे एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। यहां केजुअल्टी में जूनियर डॉ. आकाश कौशल ने उसका इलाज शुरू किया। इसी दौरान एमवाय हॉस्पिटल की पर्ची के साथ पेशेंट की प्रिवियस हिस्ट्री की एक प्राइवेट हॉस्पिटल की भी पर्ची साथ में लगी थी। डॉ. कौशल ने पहले पेशेंट को देखा और फिर पर्ची देखी तो प्राइवेट हॉस्पिटल की पर्ची पर उसका एचआईवी पॉजिटिव होना लिखा था।

इंदौर MYH में जूनियर डॉक्टर ने HIV+ पेशेंट को एक हफ्ते पहले पीटा था, उसने पर्ची पर पॉजीटिव लिखा देख कर जमकर थप्पड़ जड़े थे, गालियां भी दी थी।

पेशेंट के भतीजे कपिल का कहना था कि पर्ची पर एचआईवी पॉजिटिव देख डॉ. कौशल एकदम गुस्सा हो गए थे। उन्होंने पेशेंट को कहा कि मुझे पहले क्यों नहीं बताया। जबकि पेशेंट का कहना था कि मेरी हालत ठीक नहीं है और पर्ची पर सब कुछ लिखा हुआ है। इतना कहते ही डॉ. कौशल ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने उसका हाथ मोड़ा और जमकर गालियां भी दी। इस दौरान दूसरे डॉक्टर ने उन्होंने रोकने की कोशिश की। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि पेशेंट कुछ समझ ही नहीं सका। यूनिट में एडमिट अन्य पेशेंट व उनके परिजन भी अवाक रह गए।

इस बीच परिवार के एक नजदीकी व्यक्ति ने वीडियो बना कर स्थानीय भाजपा नेता को भेज कर मामले से अवगत कराया। इसके बाद बात एमवाय अस्पताल प्रशासन तक पहुंची तो तुरंत उक्त डॉ. कौशल को यूनिट से रवाना कर दिए गया था। बाद में डॉ. कौशल को सस्पेंड कर जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *