इंदौर। शादी का झांसा देकर 45 साल की महिला से दुष्कर्म

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में पति से अलग रहने वाली एक 45 साल की विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर वर्ग विशेष के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मोती तबेला में रहने वाले वर्ग विशेष के युवक पर लंबे समय से महिला का शोषण करने का आरोप है।

आरोपी ने दो दिन पहले भोपाल जाकर शादी कर ली। पीड़िता को यह बात पता चली तो युवक के घर मोती तबेला पहुंची। यहां काफी हंगामे के बाद युवक ने महिला को भगा दिया। बाद में उसने अपने परिचित के साथ अन्नपूर्णा थाने जाकर मामले में शिकायत दर्ज करा दी।

अन्नपूर्णा पुलिस ने 45 साल की महिला की शिकायत पर साहिल पुत्र अजीज खान (25) के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकी देने और धोखा देने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 2002 में हो गई। करीब 11 साल पहले वह अपने पति से अलग हो गई।

शादी से उनकी दो बेटियां भी हैं, जो अब 18 और 22 साल की हैं और पीड़िता के साथ ही रहती हैं। 2021 में महिला को किसी काम से महू जाना था। परिचित के माध्यम से साहिल का नंबर मिला, जो ट्रेवल्स का काम करता है। साहिल से कार बुलवाई। महू जाने के दौरान साहिल से काफी बातचीत हुई।

सोशल मीडिया और मोबाइल पर होती थी बात महिला ने बताया कि इसके बाद कहीं आना-जाना रहता तो साहिल को कॉल कर बुला लेती और कार किराए से ले जाती। साहिल को पता चला कि महिला पति से अलग रह रही है और दूसरी शादी के लिए रिश्ता तलाश रही है। साहिल ने यहीं से उसका फायदा उठाना शुरू किया।

एक दिन बातचीत में उसने कहा कि वह कहीं और शादी ना करे। वह उसका ध्यान रखेगा और उससे शादी कर लेगा। वह साहिल की बात में आ गई और उस पर भरोसा करने लगी। इसके बाद साहिल ने महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। साहिल ने जल्द निकाह करने की बात भी की। लेकिन वह हर बार शादी की बात टालता रहा।

दो दिन पहले पता चला भोपाल में निकाह कर लिया

महिला ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को उसे पता चला कि साहिल भोपाल में निकाह कर रहा है। वह साहिल के घर गई तो वह नहीं मिला। बाद में उसके घर पहुंची तो यहां विवाद करने लगा। उसने कहा कि उसने शादी को लेकर कभी बात नहीं की।

पीड़िता ने साहिल की पत्नी और उसके परिवार के लोगों को दोनों के बारे में बताने की चेतावनी दी तो साहिल ने गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर वह यह बात किसी को बताएगी तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। बाद में पीड़िता ने घर आकर परिचित को कॉल किया और उसे साहिल की पूरी हरकत बताई। मामले में थाने जाकर पुलिस को सारी घटना बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *